सलमान खान से पंगा लेना पड़ा भारी, इन सेलिब्रिटीयो का करियर हुआ बर्बाद

Ranjana Pandey
3 Min Read

सलमान खान जहां अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते है, वहीं उनकी बेड बॉय की छवि भी लोगों से छिपी नहीं है। यहीं कारण है जो बॉलीवुड में जिन लोगों ने सलमान खान से पंगा लिया है उनके करियर की नाव डूबी है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी फिल्मी सितारों की अपनी एक अलग ही पहचान होती है। कोई अपने नेक कामों की वज़ह से तो कोई अपने बुरे कामों की वजह से पहचाना जाता है।


अगर बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे सलमान खान की तो वह अच्छे और बुरे दोनों कामों की वजह से जाने जाते हैं ।एक और उन्हें बॉलीवुड का गुड बॉय कहते हैं तो दूसरी और उन्हें बेड बॉय के नाम से भी जाना जाता हैं।आपने सलमान के मदद करने के कामों के बारें में तो सुना ही होगा।

लेकिन वहीं अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई सलमान से पंगा ले लेता हैं तो उसका करियर बर्बाद करने में भाईजान कोई कसर नहीं छोड़ते, तो चलिए जान लीजिए उन फ़िल्मी सितारों के बारे में जिनका करियर सलमान खान से पंगा लेने के बाद डूब गया।

विवेक ओबरॉय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विवेक ओबरॉय का है, दरअसल विवेक और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इसी वजह से सलमान विवेक को जरा भी पसंद नहीं करते थे। वहीं विवेक और सलमान के झगड़े की वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन थी। क्योंकि सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या विवेक के साथ रहे, इसी वजह से विवेक को करियर उभर नहीं सका और उनके करियर की गाड़ी में हमेशा के लिए ब्रेक लग गया ।

ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान से पंगा लेने वालों में ऐश्वर्या का भी नाम शामिल है। जब ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के खिलाफ आवाज़ उठाई तो सलमान को ऐश्वर्या की ये बात बिल्कुल भी पसन्द नहीं आयी। उसी के बाद से सलमान फिल्मों के सेट पर ऐश्वर्या से बत्तमीजी करने पहुंच जाते थे। जिसके कारण प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने ऐश्वर्या को फ़िल्म देने बंद कर दिया था।

जॉन अब्राहम
कहा जाता हैं कि 2006 में फ़िल्म बाबुल के सेट पर जॉन अब्राहम और सलमान का झगड़ा हुआ था। तब से इन दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं हुआ। कुछ लोग तो यह भी बोलते हैं कि कई फिल्मों से जॉन को हटवाने में सलमान का ही हाथ रहा हैं ।


सुशांत सिंह राजपूत
हालांकि सुशांत सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वहीं उनकी मौत के बाद सलमान पर मैंटल हैरेस करने का आरोप कई बार लगे थे। वही सुशांत की मौत की बाद सभी ने सलमान को पूरी तरह बॉयकॉट करने का फ़ैसला किया था। ऐसा माना जाता था कि सलमान के कारण सुशांत के हाथों से कई अच्छे प्रोजेक्ट निकले थे ।

 

Share This Article