मुंबई में तालियों की गूंज से हुआ हरनाज संधू का स्वागत, Miss Universe ने एयरपोर्ट पर लहराया तिरंगा

Ranjana Pandey
3 Min Read

अपने देश का नाम रोशन करने के बाद हरनाज कौर संधू जब मुंबई आईं तो एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। हरनाज ने भी ‘चक दे फट्टे’ कहकर सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने तिरंगा भी लहराया। बता दें कि हरनाज ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने सिर पर सजाया है। करीब 21 साल बाद भारत को ये खिताब मिला है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त हरनाज पर नाज कर रहा है।

अपने देश का नाम रोशन करने के बाद हरनाज कौर संधू मुंबई वापस लौट आई हैं। वो जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर निकलीं, तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। हरनाज ने भी ‘चक दे फट्टे’ कहकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तिरंगा भी लहराया।

बता दें कि हरनाज ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021  का ताज अपने सिर पर सजाया है। करीब 21 साल बाद भारत को ये खिताब मिला है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त हरनाज पर नाज कर रहा है।

हरनाज का हुआ जोरदार स्वागत
हरनाज कौर का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच ‘चक दे फट्टे’ की आवाज गूंजी तो हरनाज भी खुद को रोक नहीं पाईं और हाथों में जो तिरंगा पकड़ा था, उसे गर्व से लहराने लगीं।

मिस यूनिवर्स 2021 ने हाथ जोड़कर आभार किया व्यक्त
रेड कलर की ड्रेस में हरनाज बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। उन्होंने भी उनके स्वागत के लिए मौजूद सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

टीवी पर नज़र आ चुकी हैं हरनाज
बता दें कि हरनाज मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमा चुकी हैं। उनकी कुछ पंजाबी फिल्में भी हैं, जो अगले साल रिलीज होंगी।

यही हीं, वो पॉप्युलर टीवी सीरियल ‘उडारियां’ में भी नज़र आ चुकी हैं। ये उनका डेब्यू शो था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *