ये लड़की कैसे बनी खान परिवार का हिस्सा, Salman Khan मानते हैं इसको अपना लक्की चार्म

Shilpi Soni
3 Min Read

सलमान खान बॉलीवुड और अपने फैंस के ही चहेते नहीं हैं वो अपने घर में भी सभी के लाडले बेटे और भाई हैं। सलमान खान के  तीन भाई, दो बहनें और साथ ही दो मां सलमा  और हेलन  हैं और उनके पिता सलीम खान हैं। सभी घर वाले सलमान खान को बेहद ही प्यार करते हैं, लेकिन आप में से कम ही लोगों को ये पता होगा कि सलमान खान किस पर जान छिड़कते हैं। ये बात किसी को पता नहीं होगी, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि सलमान खान दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किस को करते हैं।

सलमान खान सबसे ज्यादा प्यार अपनी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता खान को प्यार करते हैं। अलवीरा खान के बारे में तो आप सभी को पता होगा, लेकिन अर्पिता के बारे में एक ऐसा सच है जो कम ही लोगो का पता होगा। हम आपको बता दें, अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं, बल्किअर्पिता को सलमान खान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था।

कैसे हुई अर्पिता खान की खान फैमली में एंट्री

ये बात तो सभी को पता होगी की सलमान खान का परिवार पहले से ही पूरा था। हमारा मलतब है तीन भाई और उन तीन भाईयों की एक बहन। ये बात तो सभी के मन में आती है, तो फिर अर्पिता को गोद लेने की क्यो नौबत आई?

दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान हर रोज़ मर्निंग वॉक पर जाया करते थे। एक दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते वक्त उनकी नज़र एक औरत पर पड़ी, जिसके पास  एक छोटी सी बच्ची थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह औरत उस छोटी सी बच्ची का पेट पालने के लिए भीख मांग रही थी। सलीम खान को उन पर दया आ गई और वो उनकी मदद करना चाहते थे। कुछ दिनों बाद सलीम खान ने देखा की उस औरत की मौत हो गई और उसकी बच्ची सड़क पर रो रही थी। ये सब देखकर सलीम खान की दिल पिघल गया और वह  उस बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले आएं। खान परिवार ने अर्पिता का पूरे दिल से स्वागत किया, सभी उनसे बहुत प्यार करते है।

आपको बता दे की सलीम खान अर्पिता को अपना लक्की चार्म मानते थे, ठीक वैसे ही सलमान खान भी अर्पिता को अपना लक्की चाम मानते है।अर्पिता सिर्फ सलमान खान की नहीं पूरे खान परिवार की जान है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *