मैं लेस्बियन हूं… इस खुलासे के बाद मुश्किल में पड़ गइ टेनिस स्टार की जान, बोलीं- नहीं पता अब रूस घर आने देगा भी या नहीं

Smina Sumra
3 Min Read

Natalia Zabiiako-Daria Kasatkina Love Life: रशियन टेनिस स्टार डारिया कसाटकिना (Daria Kasatkina) ने खुद लेस्बियन होने का खुलासा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि शायद अब रशिया उन्हें अपने घर नहीं जाने देगा।

रूस की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली महिला टेनिस स्टार डारिया कसाटकिना (Daria Kasatkina) ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने खुद ‘लेस्बियन’ होने की बात का स्वीकार किया और बताया कि वह महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको (Natalia Zabiiako) के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस खुलासे के बाद से वह बहुत ही परेशान हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता है कि अब रशिया उन्हें अपने घर लौटने भी देगा या नहीं।

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी डारिया कसाटकिना ने एक रूसी ब्लॉगर से बात करते हुए बताया कि वह एक महिला फिगर स्केटर नतालिया जाबियाको (Natalia Zabiiako) के साथ रिलेशनशिप में हैं। डारिया कसाटकिना ने इंटरव्यू के बाद दोनों (Natalia Zabiiako-Daria Kasatkina Love Life) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं है। डारिया कसाटकिना ने रूस की स्थिति के खिलाफ बात की और कहा कि वह अपने गृह देश में अपनी प्रेमिका के साथ कभी हाथ पकड नहीं पाएंगी, यहां ऐसा मुमकिन ही नहीं है।

उन्होंने (Natalia Zabiiako-Daria Kasatkina Love Life) कहा कि किसी के भी समलैंगिक होने या बनने की यह धारणा बिल्कुल ही हास्यास्पद है। लेकिन मुझे यह लगता है कि इस दुनिया में स्ट्रेट होने से Easy कुछ भी नहीं है। अगर मेरे लिए भी यह आसान (Easy) होता तो समलैंगिक होने का चयन कभी भी करती ही नहीं। कोई भी ऐसा नहीं करेगा और खासकर रशिया में तो बिल्कुल ही नहीं। यहां पर ऐसा करके अपनी लाइफ को मुश्किल बना देना है, लेकिन अब कुछ नहीं कर सकते हैं।

डारिया कसाटकिना ने रोते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अब रशिया में रहना उनके लिए पहले की तरह आसान होगा। यहभी हो सकता है उन्हें अपने घर भी नहीं जाने दिया जाए। दरअसल, 1993 में रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध से मुक्त किया गया था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसमें काफी बदलाव हुआ है।

द काउंसिल फॉर ग्लोबल इक्वेलिटी के मुताबिक, 2013 में देश ने ‘Gay Propaganda’ कानून पारित किया था, जिसका इस्तेमाल LGTBQ समुदाय को टारगेट करने के लिए होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *