आई एस टीना डाबी अपनी दूसरी शाद्दी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है और अपने होने वाले पति के साथ फोटो शेयर की है।
बता दें कि टीना डाबी राजस्थान (कैडर) की आईएएस अधिकारी हैं और साल 2016 बैच की UPSC टॉपर रही हैं। वह साल 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। टीना ने प्रदीप के साथ अपनी फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि ‘जो मुस्कान तुम दे रहे हो, उसे पहन रही हूं।’

गौरतलब है कि टीना ने साल 2018 में यूपीएससी 2016 के सेकंड टॉपर अतहर खान से शादी की थी। ट्रेनिंग के दौरान टीना और अतहर को एक-दूसरे से प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। इस शादी ने उस दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2 साल बाद साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

तलाक के दो साल बाद टीना को एकबार फिर प्यार हुआ है और वह IAS अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी करने वाली हैं। टीना के इस फैसले पर जहां सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, वही कुछ लोग टीना के पहले पति अतहर और गवांडे के लुक को लेकर कमेंट कर रहे हैं।
इंटरव्यू में जब टीना से पहली शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि कैसे IAS अतहर आमिर के साथ रिश्ते को निभाना उनके लिए मुश्किल हो गया था, तब जाकर उन्होंने अतहर आमिर से तलाक लिया। तलाक का फैसला लेना उनके लिए काफी तनावभरा रहा लेकिन अपने इस बेबाक निर्णय से वह हर उस महिला को जागरूक करती हैं जो समाज के बारे में सोचकर दोबारा जिंदगी जीने या अपनी खुशियों को मारने के लिए तैयार हो जाती हैं।

आईएएस का मानना है कि ‘जब जिंदगी हमें दूसरा मौका देती है तो हम क्यों ना उस मौके का इस्तेमाल कर जिंदगी में आगे बढ़े। शादी उस से करो, जिससे आपके विचार मिले, जिसके साथ आप खुश हो और जो आपको समझे। समाज और लोगों का सोच कर कभी भी हमें हमारे जीवन का सबसे अहम फैसला नहीं करना चाहिए।’
जानिए कौन है प्रदीप गवांडे


