सलमान खान आज देश के सबसे अमीर सेलेब में से एक हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। हालांकि, 55 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि उनकी ये प्रॉपर्टी किसे मिलेगी। सलमान ने खुद इसका जवाब एक इंटरव्यू में दिया है।

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘मैं शादी करुं या फिर नहीं करुं मेरे जाने के बाद मेरी प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा ट्रस्ट को दान किया जाएगा।

अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी प्रॉपर्टी ट्रस्ट के नाम हो जाएगी।’ सलमान खान अब अपनी शादी की बात को हंसी-मजाक में टाल देते हैं। सलमान खान का Being Human foundation नाम से एक ट्रस्ट है।

किराए पर लिया है ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट
सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा में ड्यूप्लेक्स रेंट में लिया है। सलमान खान इस ड्यूप्लेक्स के लिए हर महीने साढ़े आठ लाख रुपए किराए देंगे।

सलमान खान ने बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर ड्यूप्लेक्स का रेंट एग्रीमेंट रिन्यू कराया है। कारपेट एरिया में 2,265 वर्ग फीट की इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। सलमान ने ये फ्लैट 11 महीने के लिए किराए पर लिया है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म अंतिम में नजर आने वाले हैं। अंतिम में वह एक बार फिर पुलिस ऑफिसर का रोल निभाने जा रहे हैं। अंतिम में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा हैं।

टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। ये टाइगर फिल्म का तीसरा पार्ट है। सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी। फिल्म की शूटिंग रूस में चल रही है। सलमान की इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा।

