इंडियन आइडल 12 फेम Sayli Kamble ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल

Ranjana Pandey
2 Min Read

इंडियन आइडल 12′ में सेकंड रनर-अप रहीं सायली कांबले सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में उनके फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

शेयर किए गए वीडियो में सायली अपने मेहंदी रचे हाथों इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सायली के अलावा उनके मंगेतर धवल ने भी इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

धवल ने लिखा- ‘तुम्हारे साथ हंसने के लिए मैं हमेशा साथ होऊंगा। जब दुखी होगी तब सहारा दूंगा। तुम्हें मैं जिंदगी भर प्यार करूंगा।’

इसके अलावा इंडियन आइडल के फैन पेज ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर रनर अप की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। शेयर की गई वीडियो में कपल रोमांटिक डांस करता बेहद प्यारा लग रहा है।अपनी सगाई सेरेमनी में सायली लाइट पीच कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @indianidol_12_fanpage

बता दें, सायली कांबले ने इसी साल सितंबर में धवल संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। उन्होंने अपने प्यार का इजहार करते हुए बॉयफ्रेंड धवल संग कई तस्वीरें शेयर की थीं और साथ ही कैप्शन में लिखा था, ‘चलो जी आज साफ कहती हूं..इतनी सी बात है..मुझे तुमसे प्यार है।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *