क्या दर्शकों के बीच आने वाली है आशिकी-3, फिल्म को लेकर मुकेश भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

Deepak Pandey
3 Min Read

1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ के गाने आज भी दर्शकों के जुबां पर हैं। इस फिल्म ने अभिनेता राहुल रॉय को एक लवर बॉय के रूप में पहचान दिलाई थी ।इसी के साथ अनु अग्रवाल ने एक शांत और सुशील लड़की का किरदार निभाया था। इस किरदार में दोनों ने जान डाल दी थी। विलेन के तौर पर टॉम ऑलटर की एक्टिंग देखते ही बनती थी। इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट थे। यही वजह थी कि ये मूवी पूरी तरह से म्यूजिकल हिट थी।31 Years Of Aashiqui: अब कहां है 'आशिकी' की स्टार कास्ट, एक की चली गई थी  याददाश्त, दो की हो चुकी है मौत - Entertainment News: Amar Ujala

इस फिल्म के 23 साल बाद निर्माताओं ने आशिकी-2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। कहानी का ट्रैक अलग था लेकिन एक चीज कॉमन थी। इस फिल्म का म्यूजिक भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया। इस फिल्म के बाद लोगों को लगने लगा कि जल्द ही उन्हें आशिकी-3 भी देखने को मिलेगी। इसी सिलसिले में निर्माता मुकेश भट्ट से आशिकी-3 को लेकर सवाल किया गया।Movie Review: Aashiqui 2 | Filmfare.com

जिसका जवाब सुनकर लाखों फैंस के दिल टूट गए। जब मुकेश से पूछा गया कि क्या आने वाले सालों में हमें ‘आशिकी 3’ देखने को मिलेगी।जिसका जवाब देते हुए मुकेश ने कहा कि फिल्हाल आशिकी 3 की कोई योजना नहीं है। इस जवाब को सुनने के बाद कई प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है।Aashiqui (1990) - IMDb

हाल में इस फिल्म के लिए कई अभिनेताओं के नाम चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के नाम की चर्चा भी चली थी। हाल में यह अफवाह उड़ी थी कि दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ‘आशिकी 3’ में नजर आ सकते हैं।

आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने किया था डेब्यू

‘आशिकी’ एक रोमांस-म्यूजिकल फिल्म थी और इसने अपनी शैली के साथ न्याय भी किया। बॉलीवुड में बहुत कम म्यूजिकल फिल्में हैं, जिसे दर्शकों का इतना प्यार मिल पाता है। महेश भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जो मुकेश के बड़े भाई हैं। मुकेश इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। फिल्म में अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी भी नजर आए थे।90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के सितारे अब दिखते हैं ऐसे, कुछ को तो  पहचान पाना मुश्किल - Entertainment News: Amar Ujala

आशिकी -2 में श्रद्धा और आदित्य की थी जोड़ी
‘आशिकी 2’ 2013 में दर्शकों के बीच आई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।Aashiqui 2 | Zee News

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *