सोशल मीडिया की दुनिया में आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। जिसका एक तरफ तो बड़ा फायदा है, वही कुछ का नुकसान भी… अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज को ही देख लीजिए। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब केंद्र सरकार आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को 4.78 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करवा रही है।
क्या सच में आधार कार्ड पर मिल रहा लोन?
आप भी एक मैसेज को पढ़कर एक पल के लिए काफी खुश हो गए होंगे, इतना ही नहीं आप में से कुछ ने तो डिटेल्स के आधार पर संपर्क करना भी शुरू कर दिया होगा। लेकिन जरा ठहरिये, पहले ये तो जान लीजिये की क्या सच में केंद्र सरकार आधार कार्ड के माध्यम से आपको कोई लोन दे रही है? इसका जवाब है नहीं…. ये खबर झूठी है। इसका खुलासा खुद पीआईबी ने करते हुए ट्वीटर अकाउंट पर वायरल हो रहे इस फर्जी मैसेज का सच बताया।
इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक करते हुए पीआईबी ने बताया कि, ‘मैसेज में जो दावे किए जा रहे हैं वह पूरी तरह से फर्जी है। सरकार की ओर से ऐसा कोई लोन नहीं दिया जा रहा है।’ इसके अलावा पीआईबी ने लोगों से विनती करते हुए कहा कि आप किसी को भी ये मैसेज ना भेजे। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ठग लोग आपके द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठाकर आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकते हैं। फिर आप पैसों की ठगी का शिकार हो सकते हैं।
पहले भी वायरल हुए थे ऐसे फर्जी मैसेज

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे मैसेज वायरल हुए हो। इसके पहले भी एक वायरल मैसेज में दावा किया गया कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना’ के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को प्रत्येक माह 6,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा लेकिन तब भी पीआईबी ने इस मैसेज का फैक्ट चेक कर इसे फर्जी बताया था।
ऐसी ठगी से बचने के लिए ये जरूरी है कि आप सतर्क हो जाएं और इस तरह के किसी भी मैसेज पर आँख बंदकर भरोसा ना करे। किसी को भी अपनी निजी जानकारी देने से पहले उस स्कीम के बारे में ऑनलाइन रिसर्च करना अति आवश्यक है। इतना ही नहीं उससे जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और अपने आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ करे। वरना ये ठग आपको चुना लगाते देर नहीं करेंगे।
It is being claimed that the central government is providing a loan of ₹4,78,000 to all Aadhar card owners#PibFactCheck
▶️ This claim is #fake
▶️ Do not forward such messages
▶️ Never share your personal/financial details with anyone pic.twitter.com/U5gbE3hCLD
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 16, 2022

