जॉन अब्राहम ने 27 सालों से नहीं खाई ये चीज -जाने क्यों ?

Ranjana Pandey
2 Min Read

फिटनेस शो ‘शेप ऑफ यू’  पर शिल्पा शेट्टी के साथ बातचीत में जॉन अब्राहम ने यह भी बताया कि चीनी, सिगरेट पीने से ज्यादा नुकसानदेह है. जॉन ने माना कि यह बात बहुत बोरिंग है कि उन्होंने पिछले 17-18 सालों में सिर्फ तीन दिन ही छुट्टी ली. वे कहते हैं, ‘मैं कहना चाहता हूं कि यह अच्छी बात नहीं है, हर किसी को एक ब्रेक की जरूरत होती है.’

 

जॉन फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहते हैं, ‘हम अपनी इंडस्ट्री में, इनसिक्योरिटी नाम की तार से जुड़े हैं. अब, मैं एक ऐसी स्टेज पर पहुंच गया हूं, जहां इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं बाहर से कैसे दिखता हूं. लेकिन, यह ज्यादा जरूरी है कि हम अंदर से कैसा महसूस करते हैं.’ जॉन ने अपने बारे में एक खास बात भी बताई. उन्होंने कहा कि उनके फोन पर कोई सोशल मीडिया ऐप नहीं है. वे व्हॉट्सऐप पर भी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द ही सोशल मीडिया से दूर हो जाएंगे.

शो में मजेदार ‘ट्रू ओर फाल्स सेशन’ के दौरान, शिल्पा शेट्टी बोलीं कि जॉन ने 25 साल से अपनी पसंदीदा मिठाई काजू कतली नहीं खाई थी. जॉन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि यह झूठ है. 27 सालों से ऐसा है. यह एक लंबा समय है.’

 

जॉन ने कहा कि वो लाइफ के उस मोड़ पर आ गए है। जहां उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वो बाहर से कैसे लग रहे है। वह अदंर से कैसा महसूस कर रहे है ये ज्यादा जरुरी है। उन्होंने इसी के साथ बताया कि उन्होंने पिछले 17-18 सालों में केवल 3 तीन की छुट्टी ली है।

बता दें कि जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रकूल प्रीत लीड रोल में है। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *