काजोल यात्रा के दौरान हमेशा अपने बैग में रखती हैं ‘काला नमक’, जानें आखिर क्या है वजह

Smina Sumra
2 Min Read
Kajol Always Carries Kaala Namak

Kajol Always Carries Kaala Namak : काजोल ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान वह हमेशा अपने साथ ‘काला नमक’ क्यों रखती हैं। 

Kajol ने बताया काले नमक का फायदा

लोग यात्रा करते समय अपने बैग में खाने-पीने का सामान जरूर रखते हैं। कुछ लोग खट्टी गोलियां रखते हैं, कुछ फल, पसंदीदा स्नैक्स, बिस्कुट या चिप्स। हम आमतौर पर मानते हैं कि मशहूर हस्तियों के बैग में महंगे परफ्यूम, मेकअप का सामान या अन्य महंगी चीजें होती हैं। हालांकि,बॉलीवुडप्रिय अभिनेत्री काजोल की पसंद सबसे अलग है।  

काजोल ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे उनके फैंस भी हैरान हैं। काजोल यात्रा के दौरान अपने साथ काला नमक रखती हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने यह रोचक खुलासा किया। उन्होंने यात्रा के दौरान काला नमक रखने का कारण भी बताया। 

काला नमक के फायदे 

काजोल ने कहा, “मैं हमेशा अपने साथ काला नमक रखती हूं। मुझे यह बहुत पसंद है। मैं इसे हमेशा अपने पास रखती हूं। कभी-कभी मुझे लगता है कि खाने में नमक कम है, तब मैं इस नमक का इस्तेमाल करती हूं। काले नमक का स्वाद सामान्य नमक से अलग होता है। आप इसे चिप्स पर छिड़क सकते हैं या अपने किसी भी पसंदीदा फूड़ में इसका आनंद ले सकते हैं।” 

आयरन और अन्य खनिजों से भरपूर

काजोल (Kajol Always Carries Kaala Namak) की यह आदत थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह बहुत उपयोगी है। काला नमक स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत लाभकारी माना जाता है। काला नमक पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह गैस, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याओं का रामबाण इलाज है। सामान्य नमक की तुलना में इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे ब्ल्डप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह आयरन और अन्य खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर को प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं। नींबू पानी या गर्म पानी के साथ काला नमक पीने से चयापचय में सुधार होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *