बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर आज यानी 20 मई को दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। 43 साल की उम्र में कनिका कपूर लंदन में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। बीते दिनों कनिका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी।

वहीं अब मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई है। कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- G ❤️ I Love you sooooo much! इन फोटो के सामने आने के बाद कनिका कपूर को फैंस लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

कनिका कपूर अपनी मेहंदी के दिन थीम से मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे में कनिका कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तो वहीं उनके मंगेतर ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा, बास्केट पहना है। कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने अपने लुक को सिंपल रखा।लहंगे से मैचिंग चोकर नेकपीस, चूड़ियों, फ्लॉवर जूलरी के साथ कनिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। साइड पार्टेड ओपन हेयर्स में कनिका कपूर स्टनिंग लग रही हैं। कनिका और गौतम ने मेहंदी के जमकर डांस किया। बता दें सभी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज लंदन में हुई हैं।

कनिका और गौतम ने एक दूसरे को बुके देकर एक दूसरे को प्रपोज किया। इस दौरान कपल की खुशी देखने लायक थी। कनिका और गौतम पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए दिखे। उनकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम NRI बिजनेसमैन हैं। इससे पहले कनिका कपूर ने NRI Raj Chandok से शादी की थी।कनिका पिछले 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों कनिका के किसी म्यूजिक टूर में ही मिले थे। आपको बता दें कि 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थीं और इनके तीन बच्चे भी हुए।

लेकिन ये रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया। उन्होंने अपने पति से साल 2012 में तलाक ले लिया। कनिका के दो बेटियां और एक बेटा है जिनका नाम अयाना, समारा और बेटा युवराज है। अक्सर कनिका तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

