सलमान खान के बाद बढ़ाई गई Kapil Sharma की सुरक्षा , धमकी के बाद मुंबई पुलिस का फैसला

Smina Sumra
3 Min Read
Kapil Sharma Security

Kapil Sharma Security: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियाँ मिलने के बाद लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने कपिल की सुरक्षा बढ़ा दी है। कॉमेडियन के कैफ़े पर दो बार हमला हो चुका है और गोलीबारी भी हुई है। पिछले गुरुवार को कपिल के कैफ़े पर दूसरी बार भी गोलीबारी हुई थी।

Kapil Sharma की सुरक्षा बढ़ा दी गई 

दरअसल, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में Kapil Sharma के घर पर गोलीबारी हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन (Kapil Sharma Security) की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। गैंग से मिली धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। पिछले साल सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी। सलमान खान हमेशा सुरक्षा घेरे में नजर आते हैं।

Read more: संगीता बिजलानी नहीं, बल्कि ये टीचर हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

आपको बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा कैफ़े में गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। कपिल शर्मा को यह धमकी दी गई थी कि उन्होंने सलमान खान को अपने शो (The Great Indian Kapil Show) में बुलाया है और जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसकी मौत का ज़िम्मेदार वही होगा। इसी गोलीबारी के चलते Kapil Sharma के कनाडा कैप्स कैफे (Kap’s Cafe in Canada)’ में गोलीबारी हुई है। हालाँकि, पहली गोलीबारी किसी दूसरे गैंग ने की थी। कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है।

कपिल शर्मा के कैफे पर लगातार गोलीबारी

Kapil Sharma Security
Kapil Sharma Security

पिछले महीने 10 जुलाई को Kapil Sharma के कैप्स कैफे में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी करने वालों ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। कैफे पर 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई थी। Kap’s Cafe में पिछली बार हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। वहीं अब नए हमले (Kap’s Cafe in Canada ) की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ में हुई दूसरी गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दावा पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *