करिश्मा कपूर के पास नहीं हैं कोई फिल्म फिर भी कैसे उठती हैं अपने लक्ज़री खर्चे , जाने

Durga Pratap
3 Min Read

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर, कपूर खानदान की बड़ी बेटी है और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है. यह कपूर खानदान की पहली बेटी है जिन्होंने परंपरा के खिलाफ जाकर एक्टिंग के करियर में अपना नाम बनाया. इन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी है.

Karishma Kapoor

Karishma Kapoor: फिल्मों से हैं दूर करिश्मा

करिश्मा कपूर फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं. आजकल वह किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं देती, लेकिन फिर भी वह लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती है. सभी के मन में यह सवाल तो उठता ही है कि कुछ भी ना करके वह इतनी शानदार जिंदगी कैसे जी लेती है? ना ही तो वह किसी फिल्म में नजर आती है और ना ही किसी ब्रांड के विज्ञापन में. तो फिर उनका घर कैसे चलता है? आइए हम बताते हैं आपको इसके पीछे का कारण…

Karishma Kapoor

कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर फिल्मों से जरूर दूर है, लेकिन वह कुछ ब्रांड के विज्ञापन और प्रमोशन करती हुई नजर आती है. करिश्मा अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं और इनके खर्च का पैसा पुराने पति से आता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा कपूर को तलाक देने के बाद उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर उनका और बच्चों का पूरा ध्यान रखते हैं. संजय कपूर इनका हर महीने का खर्च उठाते हैं.

Karishma Kapoor

करिश्मा का बॉलीवुड करियर जितना शानदार था, उतनी ही बेकार उनकी पर्सनल लाइफ रही है. करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया और करिश्मा को बच्चों की कस्टडी के लिए भी काफी पापड़ बेलने पड़े थे.

Karishma Kapoor: पूर्व पति उठाते हैं खर्चा

ऐसा कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक था. बताया जाता है कि संजय कपूर ने अपने पिता का मुंबई वाला बंगला भी करिश्मा को दे दिया, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ रह रही है. खबरों के अनुसार संजय कपूर हर महीने करिश्मा को 10 लाख रूपये खर्चे के लिए देते हैं. इसके अलावा संजय कपूर ने अपने दोनों बच्चों के नाम 14 करोड़ के बॉन्ड भी खरीद रखे हैं, जिसका हर महीने 10 लाख रूपये का ब्याज करिश्मा के पास आता है.

Karishma Kapoor

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *