बाॅलीवुड की ‘बार्बी गर्ल’ यानि कैटरीना कैफ अब मिसेज विक्की कौशल बन चुकी हैं। कैटरीना ने इसी महीने विक्की कौशल संग सात फेरे लिए।

इस शाही शादी की कई तस्वीरें दोनों ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की लेकिन शादी के पूरे 9 दिन बाद कैटरीना ने बेहद ही खास तस्वीर शेयर की

कैटरीना की ये तस्वीर उस दौरान की है जब वह शादी के बाद विक्की संग हनीमून के लिए मालदीव गईं थी।
शेयर की तस्वीर में कैटरीना हाथों में चूड़ा पहन बीच किनारे हाथों में सजी विक्की के नाम की मेहंदी को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाला इमोजी बनाई है।

कैटरीना ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया पर लोग उनके हाथों में विक्की कौशल का नाम खोजने लगे। इतना ही नहीं कैटरीना ने इंस्टा स्टोरी पर भी इस तस्वीर को शेयर किया था इसके साथ उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार का साॅन्ग नचदी फिरां लगाया था।
View this post on Instagram
फिंगर रिंग पर विक्की कौशल का नाम
कैटरीना ने अपने हाथों में बेहद खास जगह पर विक्की कौशल का नाम लिखवाया। उन्होंने अपने फिंगर रिंग पर विक्की कौशल का नाम लिखा है जो तस्वीर को जूम करने पर साफ दिखाई दे रहा है।

विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबियों ने शिरकत की।

