केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में अपने अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुके एक्टर मोहन जुनेजा का आज निधन हो गया. लंबी बीमारी से जूझ रहे एक्टर ने शनिवार को एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक सभी सदमे में हैं.

बेंगलुरु के अस्पताल में हुई मौत
आज सुबह यानी 7 मई 2022 को मोहन जुनेजा देहांत हो गया है. खबरों के अनुसार एक्टर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. वो काफी समय से बीमार थे और 7 मई की सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. मोहन जुनेजा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं उनके जाने से उनके फैंस और परिवारवालों के बीच मातम पसर गया है. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है.

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मोहन जुनेजा ने बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी. 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मोहन ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में भी अभिनय किया है. केजीएफ 1 (2018), लक्ष्मी (2013), बृंदावन (2013), पेड पाडे (2013), कोको (2012), और स्नेहीथारू (2012) उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं.
ಕನ್ನಡದ ಖ್ಯಾತ ಹಾಸ್ಯ ನಟರಾದ ಮೋಹನ್ ಜುನೇಜಾ ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ಸಿಗಲಿ.
ನಮ್ಮ ಕೆಜಿಎಫ್ ಚಿತ್ರ ತಂಡದ ಜತೆಗಿನ ಅವರ ಅವಿನಾಭಾವ ಸಂಬಂಧ ಮರೆಯಲಾರೆವು.
Our heartfelt Condolences to actor Mohan Juneja’s family, friends & well-wishers. He was one of the best-known faces in Kannada films & our KGF family. pic.twitter.com/xDDHanWuY0
— Hombale Films (@hombalefilms) May 7, 2022
बताया जाता है कि मोहन जुनेजा बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे.अपने कॉलेज के दिनों में उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया. 2008 में कन्नड़ रोमांटिक फिल्म ‘संगमा’ से उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ तमिल फिल्म टैक्सी नंबर 1 में काम किया. वो कन्नड़ फिल्मों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने फिल्म की हर शैली में काम किया था लेकिन उनको पहचान कॉमेडी कर के मिली.

