जानिए ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए आलिया-रणबीर सहित पूरी स्टारकास्ट ने कितनी फ़ीस ली है

Ranjana Pandey
2 Min Read

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र  का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि बह्मास्त्र मल्टीस्टारर फिल्म है और इसमें अमिताभ बच्चन , डिपल कपाड़िया , मौनी रॉय और नागार्जुन  भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म में काम करने वाले स्टार्स की फीस को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

रणबीर कपूर

इस फ़िल्म में का रणबीर कपूर ने ‘शिवा’ नाम का लीड कैरेक्टर निभाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ , इस बिग बजट मूवी के लिए एक्टर को 25-30 करोड़ रुपये की रक़म दी गई है.

आलिया भट्ट

फ़िल्म में रणबीर कपूर के कैरेक्टर ‘शिवा’ की लव इन्ट्रेस्ट ‘ईशा’ यानि आलिया भट्ट हैं. फ़िल्ममेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए 10-12 करोड़ रुपये की फ़ीस दी है.

अमिताभ बच्चन

फ़िल्म में अमिताभ बच्चन  के रोल के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि वो मूवी में ‘गुरु अरविंद’ का क़िरदार निभा रहे हैं. मूवी में उनका रोल ज़्यादा बड़ा नहीं है. इसके बावजूद बिग बी को 8-10 करोड़ रुपये मिले हैं.

मौनी रॉय

मौनी रॉय फ़िल्म में दमयंती का किरदार निभा रही हैं. इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है. रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्हें उनके रोल के लिए 3 करोड़ रुपये रुपये मिले हैं

नागार्जुन

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन फ़िल्म में अजय वशिष्ठ का किरदार निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि वो मूवी में कैमियो रोल प्ले करेंगे. इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर से 9-11 करोड़ रुपये लिए हैं.

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *