धरती पर इंसान के अलावा अनेकों प्रजाति के जीव जंतु पाए जाते हैं, जो न सिर्फ हमारे ग्रह की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आमतौर पर इंसान की औसत उम्र 60 से 70 साल होती है, जबकि कुछ लोग 90 से 100 तक जीवित रहते हैं।
हालांकि 100 साल के बाद मनुष्य का जीवित रहना लगभग नामुमकिन हैं, जबकि पृथ्वी पर मौजूद बहुत से जीवों की औसत आयु 150 से 200 साल तक होती है। ऐसे में आज हम आपको पृथ्वी पर सालों तक जीवित रहने वाले जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंसान के मुकाबले कई सालों लंबी जिंदगी जीते हैं।
कछुआ (TURTLES)
पृथ्वी पर मौजूद सबसे लंबी उम्र जीने वाले जानवरों की लिस्ट में कछुए का नाम जरूर शामिल होता है, क्योंकि यह जीव कई सालों तक जिंदा रहने की काबिलियत रखता है। आमतौर पर एक कछुए की उम्र 250 से 300 साल के बीच होती है, हालांकि कुछ कछुए 400 से 500 तक तक जिंदा रह सकते हैं।
फ्रेश वाटर पर्ल मसेल (FRESH WATER PEARL)
आपने खूबसूरत ज्लैवरी के लिए इस्तेमाल होने वाले पर्ल तो जरूर देखे होंगे, जो एक खास तरह के कवच के अंदर पाए जाते हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पर्ल का वह कवच असल में जीवित होता है, जिसे फ्रेश वाटर पर्ल मसेल के नाम से जाना जाता है।
यह मसेल मुख्य रूप से पानी में मौजूद विभिन्न खाने के कणों को खाकर जिंदा रहता है, जो किसी प्रकार का गतिविधि नहीं करता है। ऐसे में पानी में मौजूद मसेल के पेट में खाने के कण इकट्ठा होते रहते हैं और वह 250 से 300 साल आराम से जिंदा रह सकता है, हालांकि पर्ल प्राप्त करने के लिए मसेल को तोड़ दिया जाता है।
ग्रीनलैंड शार्क (GREENLAND SHARK)
शार्क की प्रजाति में लंबी उम्र तक जीवित रहने वाली ग्रीनलैंड शार्क आमतौर पर आर्कटकिट महासागर के गहरे पानी में पाई जाती है, जिसकी शारीरिक लंबाई 24 फीट या उससे ज्यादा हो सकती है। ग्रीनलैंड शार्क की औसतन 400 साल तक जीवित रहती है, हालांकि कुछ शार्क उम्र के मामले में 500 साल के आंकड़े को पार कर जाती है।
बोहेड व्हेल (BOWHEAD WHALE)
आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली बोहेड व्हेल कई सालों तक जिंदा रह सकती है, जिसकी औसत उम्र 200 से 250 साल के बीच होती है। हालांकि बोहेड व्हेल का शिकार बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसकी वजह से इस प्रजाति की व्हेल की संख्या कम होती जा रही है।
वैज्ञानिकों की मानें तो बोहेड व्हेल के शरीर में खास प्रकार का जीन मौजूद होता है, जो शरीर में खराब होने वाले अंगों और डीएनए की मरम्मत करने का काम करता है। यही वजह है कि इस प्रजाति की व्हेल बीमारी या किसी संक्रमण से नहीं मरती हैं, बल्कि इनकी मौत शिकार की वजह से होती है।
हाइड्रा (HYDRA)
अगर धरती पर मौजूद लंबी उम्र वाले जीवों की बात की जाए, तो उस लिस्ट में हाइड्रा का नाम जरूर शामिल होगा। दरअसल यह एक अकशेरुकी जीव है, जो प्रकृति के नियमों के विपरीत जीवन भर जिंदा रह सकता है। हाइड्रा के ऊपर बढ़ती उम्र या बुढ़ापे का कोई असर नहीं होता है, जिसकी वजह से इसे अमर जीव की उपाधि भी दी जाती है।
हाइड्रा मुख्य रूप से ताजे पानी में निवास करता है, जो दिखने में काफी हद तक जेलीफिश की तरह लगता है क्योंकि हाइड्रा का शरीर पारदर्शी होता है। इस जीव की धरती पर उत्पत्ति इंसान से पहले हुई थी और यह इंसान की मृत्यु के बाद भी सैकड़ों साल तक जिंदा रहने की क्षमता रखता है।
ट्यूबवर्म (RIFTIA PACHYPTILA)
RIFTIA PACHYPTILA नामक जीव को ट्यूबवर्म के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसकी शारीरिक आकृति एक ट्यूब की तरह होती है। यह जीव मुख्य रूप से मैक्सिको की खाड़ी में पनपनता है, जो ठंडे इलाकों में रहना पसंद करता है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ट्यूब की तरह दिखने वाले इस जीव की औसत उम्र 200 साल तक होती है। वहीं ट्यूबवर्म की ऐसी बहुत ही प्रजातियां हैं, जो 300 से 350 साल तक जीवित रहने की क्षमता रखती हैं।
रफआई रॉकफिश (ROUGHEYE ROCKFISH)
रफआई रॉकफिश मछली की एक अद्भुत प्रजाति है, जिसकी शारीरिक लंबाई 97 सेंटीमीटर तक हो सकती है। आमतौर पर जहां मछलियों की उम्र कुछ वर्ष होती है, वहीं रफआई रॉकफिश 200 से 210 साल जीवित रह सकती है।
इस मछली की त्वचा का रंग गुलाबी होता है, जो मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, कैलिफोर्निया और जापान के समुद्र में पाई जाती है। रफआई रॉकफिश के लंबे जीवनकाल और खूबसूरत रंग की वजह से लोग इसे पालतू बनाने के लिए पकड़ लेते हैं, जिसकी वजह से इसकी आबादी तेजी से कम हो रही है।
रेड सी अर्चिन (RED SEA URCHIN)
समुद्र में अर्चिन की बहुत सी प्रजातियां मौजूद हैं, जो कांटेदार शरीर की वजह से आसानी से पहचान में आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर रेड सी अर्चिन नामक जीव भी मौजूद है, जो प्रशांत महासागर में पाया जाता है।
इस सी अर्चिन की उम्र अन्य प्रजाति के अर्चिन के मुकाबले काफी ज्यादा होती है, जो मुख्य रूप से 200 से 300 साल तक जिंदा रह सकता है। इस सी अर्चिन का शिकार करना किसी भी जीव के लिए आसान नहीं है, जबकि कई सी डाइवर्स इसके कांटेदार शारीरिक आकृति से जख्मी हो जाते हैं।
तो ये थे धरती पर मौजूद वह जीव, जो भगवान से लंबी उम्र का वरदान लेकर आए हैं। इन जीवों के सामने इंसान की उम्र बेहद की कम लगती है, हालांकि यह बात अलग है कि हम इंसानों की वजह से लंबे समय तक जिंदा रहने वाले जानवरों की आबादी तेजी से कम हो रही है।