प्रॉपर्टी के मामले में प्रियंका और दीपिका से आगे निकली माधुरी दीक्षित, जाने कितनी है कुल संपत्ति

Ranjana Pandey
3 Min Read

शुरू से ही मुंबई को सपनों का शहर माना जाता है। लोग यहां ढेरों सपने लेकर आते हैं और अपना एक्टर बनने का ख्वाब पूरा करते हैं। कई लोगों का एक्टिंग में करियर बनाने का सपना सच हो जाता है तो कई अपने लिए दूसरे सपने बूनने लगते हैं।

 

इन्हीं में से एक हैं माधुरी दीक्षित जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज वह अपने डांसिंग टैलेंट के लिए बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी पहचानी जाती हैं।

अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘अबोध’ की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़के नहीं देखा। अपने करियर में माधुरी ने बेटा, साजन, हम आपके हैं कौन जैसी कई फिल्मों में काम किया।

वह अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘तेजाब’ में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। इसके बाद माधुरी की पहचान एक स्टार के रूप में हुई। आज हम आपको इसी बॉलीवुड क्वीन की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

माधुरी दीक्षित 250 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं वह एक रियलिटी शो के एक सीजन का 24-25 करोड़ रूपए फीस चार्ज करती हैं। इनमें सबसे ज्यादा कमाई माधुरी ब्रांड एंडोर्समेंट से करती हैं। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के तरीबन 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। माधुरी की नेट वर्थ बीते तीन सालों में 40 प्रतिशत तक बढ़ी है।

माधुरी दीक्षित के घर की कीमत

लोखंडवाला में माधुरी दीक्षित लग्जरी घर में रहती हैं। इसके साथ ही माधुरी की देश में कई प्रॉपर्टी हैं।

माधुरी दीक्षित कार कलेक्शन

माधुरी दीक्षित लग्जरी गाड़ियों की बहुत शौकीन हैं। उनके पास व्हाइट ऑडी है। इसके अलावा उनके पास इनोवा क्रिस्टल, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड जैसी कई गाडियां है।

बात अगर माधुरी दीक्षित के एक्टिंग करियर की करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आईं थीं। यह मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

फिलहाल, माधुरी दीक्षित टीवी पर रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ जज कर रही हैं। शो में माधुरी को काफी पसंद किया जाता है। कंटेस्टेंट अक्सर उनके साथ डांस करने की गुजारिश करते नजर आते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *