इस होली पर बनाए यह स्वादिष्ट पकवान, तारीफें करेंगे लोग

Smina Sumra
3 Min Read

Holi Festival 2023: रंगो के त्योहार होली के दिन पुराने बेर को खत्म करके नई शुरुआत की जाती है। चलिए जानते हैं इस खास दिन के लिए कुछ मशहूर डिसेज (Holi Festival 2023) के बारे में जिन्हें आप अपने घर आने वाले दोस्तों,महेमानो को सर्व कर सकते हैं।

गुजिया

गुजिया होली में बनाई जाने वाली सबसे मशहूर और मीठी डिश है। इस मिठाई को लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद कर सकते हैं और इसे रवा, ड्राई फ्रूट और मावे आदि से घर पर ही बना सकते हैं।

दही बड़े

दही बड़े भी लोगों की पहली पसंद है। होली (Holi Festival 2023) के त्यौहार पर लोग बड़े ही चाव से दही बड़े खाना पसंद करते हैं। आप उड़द की दाल और चने की दाल से दही बड़े बनाकर ऊपर से दही और मसाले आदि डालकर सर्व कर सकते हैं। या फिर अलग फ्लावर बनाने के लिए आप इमली की चटनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मालपुआ

यह एक ऐसी स्वादिष्ट और मीठी डिश है जिसके बिना होली (Holi Festival 2023) का त्योहार अधूरा है। मालपुआ को मैदा, दूध मलाई, खोया और ड्राई फ्रूट्स आदि से मिलाकर बनाया जाता है।

ठंडाई

होली और ठंडाई दोनों के बिना रंगों का यह त्योहार अधूरा है। ठंडाई एक ऐसी चीज है जिसे लोग बड़े ही चाव से पीते हैं और खूब झूमते और नाचते हैं। होली के मौके पर ठंडा पीना तो बनता है इसलिए इस खास मौके पर आप ठंडाई जरूर पिएं।

पकोड़े

होली के त्योहार पर पकौड़े भी लोगों की पहली पसंद बनते हैं। आप सब्जियों की पकौड़े के अलावा भांग के पकौड़े भी बना सकते हैं जो लोगों को काफी पसंद आएंगे।

कचौरी

कचोरी एक ऐसी चीज है जो छोटे बड़े हर एक को पसंद होती है। होली के त्यौहार पर भी अक्सर लोग दाल की कचौरी बनाते हैं। आप जिस दिन दहीं, आलू और ग्रेवी वाली सब्जी चाट मसाला डालकर कचोरी को सर्व कर सकते हैं।

दही पापड़ी चाट

यह एक ऐसी चीज है जिसे खाने से कोई भी इनकार नहीं करता है। आप अपने मेहमानों को मैदे से बनी हुई पापड़ी सर्व कर सकते हैं। दही,छोले, चाट मसाले से आदि से डेकोरेट करके आप दही पापड़ी चाट को सर्व कर सकते हैं।

तो यह थे होली फेस्टिवल के कुछ मशहूर पकवान। आप इन पकवानों को घर पर ही बनाकर खुद भी इनका स्वाद ले और दूसरों को भी खिलाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *