कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबा था ये कपल, अब आमने-सामने आने पर भी मोड़ लेते हैं मुंह,वायरल हुआ वीडियो 

Smina Sumra
3 Min Read
Malaika arjun kapoor video

Malaika Arjun Viral Video : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है और दोनों आखिरी बार एक्ट्रेस के पिता के निधन के बाद साथ नजर आए थे। मलाइका और अर्जुन हाल ही में मुंबई में फिल्म “होमबाउंड” के प्रीमियर में शामिल हुए। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के प्रीमियर में बॉलीवुड की कई हस्तियां जुटीं। लेकिन जब इस प्रीमियर में ये फॉर्मर कपलआमने-सामने आए , तो उन्होंने एक-दूसरे को ऐसे नजरअंदाज किया जैसे एक-दूसरे को जानते ही न हों। उनका यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Malaika Arjun Viral Video पर युजर्स रिएक्शन 

प्रीमियर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।दोनों ने एक-दूसरे को इस तरह नज़रअंदाज़ किया कि फैन्स हैरान रह गए। जैसे ही यह वीडियो ( Malaika Arjun Viral Video) वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे। एक यूज़र ने कमेंट किया, “कभी-कभी ब्रेकअप के बाद लोग बहुत मतलबी हो जाते हैं।” एक अन्य ने लिखा, “मुझे समझ नहीं आता कि लोग एक-दूसरे के साथ सब कुछ शेयर करने के बाद भी एक-दूसरे से इतने दूर कैसे हो सकते हैं।” 

 Malaika Arjun का ब्रेकअप

यह पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन इस तरह कैमरे में कैद हुए हों। ब्रेकअप के बाद जब भी उन्हें साथ देखा गया, उनके बीच की अनबन साफ़ दिखाई दी। मलाइका और अर्जुन कपूर (Malaika Arjun ) का ब्रेकअप 2024 में हुआ था। तब से वे एक-दूसरे से बचते नज़र आते हैं।

पिछले साल जब अर्जुन कपूर शिवाजी पार्क में दिवाली समारोह में शामिल हुए थे, तब उन्होंने सबके सामने कबूल किया था कि अब वो सिंगल हैं। तभी उनका ब्रेकअप तय हो गया था। मलाइका भी अपने बेटे के साथ अकेले ज़िंदगी बिता रही हैं। उनके पूर्व पति अरबाज़ अब दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अरबाज़ की पत्नी शूरा खान भी गर्भवती हैं।

फिल्म के बारे में

होमबाउंड में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा जैसे कलाकार हैं और इसे सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर श्रेणी में 2026 अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की ऑफिशल एंट्री के रूप में चुना गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *