एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक ट्रेंडिग सोशल मीडिया चैलेंज को पूरा करती नजर आ रही हैं। वह इस वीडियो में एक म्यूजिक पर अपने चेहरे के एक्सप्रेशन को दिखती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, लोग इसे लाइक करते हुए कॉमेंट कर रहे हैं।

मीडियो में दिखाए कमाल के एक्सप्रेशंस
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका रेड आउटफिट में दिख रही हैं। खुले बालों में वह प्यारी लग रही हैं। वह अपनी आंखों और होठों के साथ कमाल के एक्सप्रेशंस देती हुई देखी जा सकती हैं ।

एक्ट्रेस की वीडियो पर उनके चाहने वाले फायर इमोजी , दिल वाली इमोजी और लव वाली इमोजी शेयर कर उनके पोस्ट बॉक्स में कॉमेंट कर रहे हैं। चंद घंटों पहले शेयर किये गये इस वीडियो पोस्ट पर 64 हजार लोगों ने रिस्पॉन्स किया है और 6 सौ से ज्यादा लोगों ने कॉमेंट किया है।
View this post on Instagram
‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ में से करेंगी टीवी पर वापसी
आपको बता दें कि मालइका भले ही आजकल फिल्मों से दूर हैं , लेकिन वह अपने फैशन सेंस के लिए बी-टाउन में जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोशूट और वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि मलाइका इन दिनों ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ में बतौर जज देखी जाएंगी। वह फिर से अपने इस शो से टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।


