अर्जुन कपूर के साथ लंच डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, बीते दिनों उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाह थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अफवाहों को विराम मिला था। अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खास वजह से चर्चा में हैं।

लंच डेट के लिए निकले मलाइका और अर्जुन

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से लंच डेट के लिए निकले हैं। इन दोनों का लंच डेट पर जाते हुए एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह स्टार कपल एक साथ लंच डेट पर जाता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक का बूट भी पहना हुआ है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा कार में बैठती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर कार में पहले से ही बैठे दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लंच डेट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CYyHO4klIWv/?utm_source=ig_web_copy_link

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बक्रेअप की खबरों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया को हिला दिया था। हालांकि बाद में, अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, और उन्होंने अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CYoT_TKI0MT/?utm_source=ig_web_copy_link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *