सलमान के शो में नजर आ सकती है, रिक्शा चालक की बेटी, मान्या सिंह, कंटेस्टेंट के नामों को लेकर चर्चा शुरू

Ranjana Pandey
4 Min Read

बिग बॉस के सीज़न 16 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। जैसे ही इस शो की खबरें बाहर आई वैसे ही कंटेस्टेंट के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।ऐसी ही एक कंटेस्टेंट मान्या सिंह का नाम काफी चर्चा में आ रहा है। 1 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले शो बिग बॉस का ये 16 वां सीज़न होगा। इस शो के लिए पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट मान्या सिंह बतायी जा रही है। खबरों की मानें तो, मान्या सिंह ने बिग बॉस 16 का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। आपको बता दे मान्या सिंह साल 2020 में फ़ेमिना मिस इंडिया की रनरअप रही थी। उन्होंने इस कॉम्पिटिशन में अपनी सादगी और प्रतिभा के बल पर सुर्खियां बटोरीं।

मान्या सिंह के संघर्ष के दिन
मान्या सिंह का जन्म 25 मार्च 2000 में हुआ। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में जन्मीं मान्य के पिता एक रिक्शा चालक है, वही माता ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उनका एक छोटा भाई भी है। उनके माता पिता बड़ी कठिनाइयों से अपना जीवन यापन करते थे। घर में चार सदस्यों का गुज़ारा बड़ी मुश्किल से होता था। कई बार उन्हें भूखे पेट की गुज़ारा करना पड़ता था। उनके पास रिक्शे के पैसे भी नहीं होते थे, धूप में चलकर पैदल चलना उनकी मजबूरी थी।

किताबें खरीदने के लिए जब पैसों का अभाव पड़ा तब उनकी माँ ने अपने गहने बेचकर उनके डिग्री का खर्चा पूरा किया। उनकी माने हर कठिनाइयों का सामना डटकर किया। पैसों की कमी होने के कारण व कक्षा तीन से आठ तक स्कूल भी नहीं जा सकी। 14 वर्ष की उम्र में कॉल सेंटर में काम किया और 16 की उम्र में पिज़्ज़ा हट मे बर्तन धोए। इन सबके बावजूद उन्होंने दसवीं में 80% और बारहवीं मे सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार भी जीता।

मेहनत और साहस की जीती जागती मिसाल
मिस इंडिया रनरअप बनाने तक का सफर मान्या सिंह ने बड़ी ही मुश्किलों से पूरा किया। उन्होंने अपने नेशनल पेजेंट की तैयारी करने के साथ साथ गरीब बच्चो को पढ़ाती भी थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में मेहनत से ऊँचाई छु ली है। आज वे एक सेक्सेसफुल मॉडल बन गई है। बता दे की, मान्या सिंह ने अपने मॉडल बनने के सफर में कभी भी अपनी पढ़ाई को पीछे नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने स्कूल की शिक्षा एस. एम. लोहिया हाई स्कूल कोल्हापुर, महाराष्ट्र से की। वही बैचलर ऑफ बैंकिंग एंड इंश्योरेंस की पढ़ाई करने के बाद मैनेजमेंट की डिग्री उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइन्स एंड कॉमर्स से ली।

मान्या सिंह ने अपने हुनर और जज़्बे की बदौलत मिस इंडिया 2020 मे काफी उम्दा प्रदर्शन किया। आज वो एक बहुत सक्सेसफुल मॉडल है ।बात करें बिग बॉस की तो बिग बॉस के इस सीज़न में हम मान्या सिंह घर के अंदर देख सकते हैं। मान्या सिंह ने अभी तक इस खबर पर कोई मुहर नहीं लगाई। इस खबर की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है। यकीनन मान्या सिंह जैसी व्यक्तित्व वाली लड़की को बिग बॉस के घर में देखना एक अलग अनुभव कराएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *