‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा के फिल्मी सफर की शुरुआत: अभिषेक त्रिपाठी के साथ आएंगी नजर…

Smina Sumra
3 Min Read
Monalisa Bhosle

Monalisa Bhosle debut movie : बीते साल ‘महाकुंभ’ में अपनी मोहक आंखों के कारण सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा अब अभिनेत्री बन चुकी हैं। वायरल होने के कुछ ही दिनों के भीतर, जाने-माने निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया। प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की खबरों के बीच, इस ‘वायरल गर्ल’ के फिल्मी दुनिया में प्रवेश ने मनोरंजन जगत में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

Monalisa Bhosle का बॉलीवुड डेब्यू

Monalisa Bhosle
Monalisa Bhosle

मोनालिसा निर्देशक सनोज मिश्रा की आगामी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से सिनेमा जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग सेट से मोनालिसा और अभिषेक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है। यह फिल्म उत्तर-पूर्वी भारत की संवेदनशील परिस्थितियों पर आधारित है, जो एक गंभीर और सामाजिक विषय को प्रस्तुत करेगी।

मोनालिसा के लिए बड़ा ब्रेक

इस फिल्म की खास बात यह है कि यह न सिर्फ Monalisa Bhosle की बल्कि अभिषेक त्रिपाठी की भी पहली फिल्म है। सनोज मिश्रा ने शूटिंग के कुछ रोमांटिक और खास दृश्यों की झलकियाँ साझा की हैं, जिन्हें देखकर इस जोड़ी के प्रति फैंस का आकर्षण और बढ़ गया है। वायरल गर्ल के रूप में लोकप्रियता हासिल करने के बाद मोनालिसा (Monalisa Bhosle debut movie) के लिए इसे एक बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस नई जोड़ी को ‘सुपरहिट’ बता रहे हैं।

मोनालिसा और अभिषेक की डेब्यू मूवी

फिल्म में मोनालिसा एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिषेक त्रिपाठी ‘राज’ नाम के किरदार में नजर आएंगे। Monalisa Bhosle ने इस भूमिका के लिए स्पेशल एक्टिंग ट्रेनिंग है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, अभिषेक ने भी अपने किरदार की मानसिक स्थिति को समझने के लिए डिप रिसर्च किया है। दोनों कलाकार अपनी पहली परियोजना को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *