‘दिल जानिया’ में मोनालिसा का रोमांटिक अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टीज़र

Smina Sumra
3 Min Read
Monalisa New Song

Monalisa New Song: मोनालिसा का जादू फिर से चल पड़ा! ‘दिल जानिया’ के टीज़र में स्मर्थ मेहता के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। यह नई जोड़ी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

महाकुंभ 2025 के बाद रातोंरात स्टार बनीं मोनालिसा ( Viral Girl Monalisa ) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। भूरी आंखों वाली मोनालिसा ने अपनी सादगी और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। अब वो म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में जुटी हैं। इसी बीच, उनके नए गाने ‘दिल जानिया’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

फैंस को काफी पसंद आ रही यह जोड़ी 

महज कम समय में ही इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। समर्थ मेहता और मोनालिसा ‘दिल जानिया’ गाने में नज़र अ दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टीज़र में प्यार, मासूमियत और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है।

बार-बार Monalisa New Song टीजर देख रहे फैंस

महज कम समय में ही इस टीज़र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। समर्थ मेहता और मोनालिसा ‘दिल जानिया’ (Monalisa New Song) गाने में नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टीज़र में प्यार, मासूमियत और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है।

दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार

गाने (Monalisa Samarth Mehta new song) के टीज़र में मोनालिसा के भाव और स्मर्थ मेहता का आकर्षण दर्शकों को खूब लुभा रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद स्वाभाविक लग रही है, जिसकी वजह से फैंस बार-बार टीज़र देखने को मजबूर हो रहे हैं। टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट और रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

दिल जानिया में एक प्यारी प्रेम कहानी

इस गाने को गायिका लाइसैल राय ने अपनी आवाज़ दी है। टीज़र में उनकी भावपूर्ण गायकी दिल को छू लेने वाली है। संगीत और दृश्यों का मेल भी लाजवाब है। यही वजह है कि प्रशंसक अब पूरे गाने के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। टीज़र में दिखाए गए रोमांटिक दृश्यों और पृष्ठभूमि को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘दिल जानिया’ में एक प्यारी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

लगातार खबरों में छाई रहती हैं वायरल गर्ल मोनालिसा 

वायरल गर्ल मोनालिसा ‘महाकुंभ 2025’ (Maha kumbh Viral Girl Monalisa) के बाद से ही सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनका गाना ‘दिल जानिया’ उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है। फैंस मोनालिसा को नए लुक में देखने के लिए बेताब हैं और कई लोग तो उन्हें भविष्य की स्टार भी कह रहे हैं। मोनालिसा इससे पहले एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और अब जल्द ही सनोज मिश्रा की फिल्म में भी दिखाई देंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *