मनोरंजन जगत की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय ने शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग अपना रिश्ता कभी स्वीकार नहीं किया था। लेकिन शादी के बाद से ही वह अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी बंगाली शादी के अहम पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं

जैसा कि, आप जानते हैं कि, मौनी रॉय बंगाली हैं और उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार मलयाली हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। अपनी मलयाली शादी के बाद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इसके सभी रस्मों की झलकियां दिखाई थीं और अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी बंगाली शादी की झलकियां दिखाई हैं।

दरअसल, 2 फरवरी 2022 को मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनकी बंगाली शादी का है। इसमें पान की पत्तियों से अपना चेहरा छुपाकर उनके ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला, सिंदूर, सात-फेरे तक की झलकियां शामिल हैं।

हालांकि, इस वीडियो में एक और इमोशनल पल देखा जा सकता है, जिसमें कन्यादान के दौरान मौनी रोती हुई नजर आईं। यहां देखें वो वीडियो।
View this post on Instagram
मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अपनी मलयाली शादी में उन्होंने साउथ इंडियन ब्राइड लुक अपनाते हुए लाल बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने टेंपल ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, अपनी बंगाली शादी में उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी का लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी थी।

