शाहरुख खान के घर पर नवंबर महीने में खुशियां एक बार फिर से आईं है। 26 दिन बात उनका बेटा आर्यन जेल से छूटकर घर आया है। शाहरुख ने आर्यन को छु़ड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था लेकिन राहत 26 दिन बाद मिली। खैर आर्यन घर आया और उनका स्वागत किसी विजेता की तरह किया गया। जेल से घर तक आर्यन को देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ जुटी थी।
इन दिनों शाहरुख सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।जिसमे वो एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ दिखाईं दे रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख़ एक बेड पर मरीज़ बन कर लेटे हुए हैं और तारक मेहता शो फेम वाली बबिता जी यानी की मुनमुन दत्ता उनके बगल में नर्स बनकर खड़ी है। क्या शाहरुख बीमार हो गए हैं. या फिर शाहरुख खान मुनमुन के साथ कोई फिल्म की शूटिंग कर रहे है। इन सबके जवाब तलाशने की कोशिश की है बॉलीवु़ड की टीम ने।
क्या है तस्वीर का सच ?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी का पसंदीदा शो है। हर वर्ग में ये शो काफी फेमस है। सोशल मीडिया हो या फिर टीआरपी किसी भी मामले में शो किसी दूसरे शो के मुकाबले में काफी सुर्खियां बटोरता है। इसके कलाकारों को भी लोग काफी पसंद करते हैं. मुनमुन दत्ता भी इसी तरह की कलाकार हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मुनमुन दत्ता को लोग बबीता नाम से जानते हैं। इन दिनों मुनमुन दत्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो एक नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं और उनके सामने बेड पर शाहरूख़ खान लेटे हुए हैं। तस्वीर को देखने के बाद हर शख्स से कह रहा है कि आखिर किंग खान अस्पताल के बेड में क्या कर रहे हैं। क्या वो बीमार हैं। क्या आर्यन के गम में वो इतने बीमार हो गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
तस्वीर के बारे में सामने आई सच्चाई
जिस तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है दरअसल वो एक पेन के विज्ञापन का है। इस विज्ञापन में ये दिखाया गया है कि शाहरुख खान किसी दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल में एडमिट होते हैं। उनके पांव में प्लास्टर चढ़ा होता है। इस दौरान उनका जो नर्स ख्याल रखती हैं वो हैं मुनमुन दत्ता। मुनमुन दत्ता शाहरुख के पैर में एक विश लिखना चाहती है। जिसके लिए वो पेन का सहारा लेती है और प्लास्टर के ऊपर मैसेज लिख देती है। इस बरसो पुराने एड को लोग अब सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के दीवाने हैं और अक्सर अपने फिल्मों की प्रमोशन करने के लिए वो शो में जाते रहते हैं।