नताशा और हार्दिक पांड्या फिर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, क्रिसमस पर नजर आया एक्ट्रेस का बेबी बंप

Ranjana Pandey
2 Min Read

डीजे वाले बाबू गर्ल’ यानि एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर जल्द ही दूसरे नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

नताशा स्टेनकोविक की प्रेग्नेंसी की खबरें उस समय बी-टाउन में तब फैली जब उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।


तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिससे जाहिर होता है कि वह दोबारा मम्मी बनने जा रही हैं हालांकि, सेलिब्रिटी कपल की ओर से साफ तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

लुक की बात करें तो नताशा पिंक कलर के बाॅडीकाॅन गाउन में दिख रही हैं। उनके इस गाउन में उनकी परफेक्ट फिगर दिखाई दे रही है। ऐसे में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।


हार्दिक और नताशा ने इस दौरान अपने बेटे अगस्तया के साथ खूब मस्ती की और काफी सारी तस्वीरें भी क्लिक कराईं।


तस्वीर में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल हिमांशु पांड्या को उनकी पत्नियों के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं।


गौरतबल है कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पिछले साल अचानक अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था।

कोरोना के बीच शादी के बाद दोनों ने जुलाई 2020 में बच्चे की किलकारी गूंजी। नताशा ने 30 जुलाई को प्यारे से बेटे को जन्म दिया,जिसका अगस्त्य पांड्या रखा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *