खुशखबरी: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, करीब 200 रुपए की कटौती के साथ इतनी होगी नयी कीमत

Shilpi Soni
3 Min Read

बढती महगाई के बीच अब आम जनता और व्यपारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां, आज यानी 1 जुलाई से दिल्ली में LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों मे198 रुपए की कमी आ चुकी है। इसके साथ ही अब 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम अब 2,021 रुपए रहेगी, जो कि पहले 2,219 रुपए थी।

बता दे की  घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा… यह अब भी पुराने रेट से ही मिल रहा है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की है।

मई में बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के रेट पिछले महीने पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में

  • दिल्ली             1,003
  • मुंबई              1,003
  • कोलकाता      1,029
  • चेन्नई              1,019
  • लखनऊ         1,041
  • जयपुर            1,007
  • पटना              1,093
  • इंदौर              1,031
  • अहमदाबाद   1,010
  • पुणे                1,006
  • गोरखपुर        1012
  • भोपाल          1009
  • आगरा           1016
  • रांची             1061

एक साल में 168.50 रुपये महंगा हुआ घरेलू  एलपीजी सिलेंडर

दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।

22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये  महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।

200 रुपए मिलेगी सब्‍सिडी

1 जून से घरेलू LPG के दाम में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है पर, सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपए प्रत‍ि स‍िलेंडर की गैस सब्‍सिडी देने का ऐलान क‍िया था। यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर पर मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *