नीता अंबानी का स्कूल सेलेब्स की पहली पसंद, कई स्टार्स किड्स ने यहाँ से पूरी की पढ़ाई

Ranjana Pandey
4 Min Read

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे किसी अच्छे स्कूल में पढ़े। माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता लगी रहती है।हर कोई अपने बच्चों का एडमिशन अच्छे से अच्छे और महंगे स्कूल में कराता है

ताकि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपने जीवन में सफल हो पाए। अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स की बात करें तो बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अच्छे और महंगे स्कूल में पढ़ाना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स हैं जो अपने बच्चों को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाते हैं। यह स्कूल सेलेब्स की पहली पसंद है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन एक्टर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनके बच्चे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के स्कूल के स्टूडेंट हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन जितने पॉपुलर हैं, उनकी तरह उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी काफी मशहूर है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। आराध्या बच्चन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है।

करिश्मा कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर को भला कौन नहीं जानता। भले ही यह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं परंतु आज भी यह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां हैं। उनका बेटा कियान आराध्या बच्चन के साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ते हैं।

चंकी पांडे की बेटी
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे की छोटी बेटी और अनन्या पांडे की बहन रायसा पांडे भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करती हैं।

रितिक रोशन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान के दोनों बेटे रेहान और रीदान नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को भला कौन नहीं जानता। सैफ अली खान का पारिवारिक संबंध नवाबों के खानदान से हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित किया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान भी नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से इंटर पास हैं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते हैं इसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का भी नाम शामिल है।

श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी दो बेटियों की मां हैं। अभिनेत्री की बेटियों का नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है। श्रीदेवी की दोनों बेटियों ने भी नीता अंबानी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही पढ़ाई की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *