अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा साल की बड़ी ओपनर बन चुकी है। दर्शकों खासकर अल्लू अर्जुन के फैन्स को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। अब लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि बोल्ड सीन पर तेलुगु दर्शकों की नाराजगी के बाद मेकर्स ने इसे हटाने का फैसला लिया है।
फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच एक रोमांटिक सीन दर्शकों को ज्यादा ही बोल्ड लगा। रिपोर्ट्स हैं कि सोशल मीडिया पर इसे नेगेटिव फीडबैक मिलने के बाद मेकर्स ने इसे हटा दिया है। सोमवार से फिल्म में दर्शकों को यह चर्चित ‘ब्रेस्ट टचिंग’ सीन नहीं दिखाई देगा।
अल्लू अर्जुन ने किया ‘गलत’ तरीके से टच
फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। लोग अल्लू की ऐक्टिंग और उनके स्वैग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक दर्शक वर्ग को फिल्म के सीन पर आपत्ति है। इस सीन में अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना को ‘गलत’ तरीके से छूते दिखाई देते हैं।
वैन के अंदर फिल्माया गया है सीन
इस सीन में श्रीवल्ली (रश्मिका मंदाना) के किरदार को जब पुष्पा राज(अल्लू अर्जुन) से प्यार होने लगता है। दोनों एक वैन में दिखाए जाते हैं। इसमें पुष्पा श्रीवल्ली के ऊपरी हिस्से को छूते हैं। जब श्रीवल्ली गुस्सा करती हैं तो वह बोलते हैं कि एक हाथ में फोन था, ध्यान नहीं रहा दूसरा हाथ कहां चला गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया विरोध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु फैमिली ऑडियंस को यह सीन पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर डिसकशन शुरू हो गया कि इस सीन को थोड़ा काट देना चाहिए था क्योंकि हीरो पब्लिक प्लेस पर गलत हरकत करता दिख रहा है।
लोगों ने वायरल किया डिलेटेड सीन
रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स ने दर्शकों की मांग पर इस सीन को काट दिया है। सोमवार से फिल्म में यह सीन काटकर दिखाया जाएगा। हालांकि सीन के फोटोज और वीडियो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं।

