Ranveer Singh की तस्वीरों ने मचाया बवाल, मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट

Ranveer Singh की तस्वीरों ने मचाया बवाल, मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट

अपने अजीबोगरीब कपड़ों के लिए फेमस Ranveer Singh अब न्यूड फोटोज के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुपरहिट मशीन कहलाते है। सिल्वर स्क्रीन हो या रियल लाइफ, रणवीर एक मात्र इंसान हैं जिन्हें लाइमलाइट लूटना बहुत ही अच्छे से आता है। किसी भी इवेंट को अजीबोगरीब अंदाज में अटेंड करना यह रणवीर का अनोखा स्टाइल माना जाता है। लेकिन इस बार रणवीर से लोग इसलिए नाराज हैं कि वह बिना कपड़ों के ही यानी न्यूड हालत (Ranveer Singh nude photoshoot) में ही कैमरे के सामने आ गए हैं। जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

एनर्जी का सुपरसोर्स कहें जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का शुमार उन स्टार्स में हैं, जिनके बारे में कोई भी यह कह ही नहीं सकता कि अब वह आगे क्या करेंगे। रणवीर सिंह पूरी तरह से अनप्रीडिक्टेबल हैं। एनिमल प्रिंट के कपड़ों से लेकर शॉल, कंबल के कपड़े या फिर महिलाओं वाले कपड़े पहनकर भी रणवीर सिंह ने तहलका मचाया है। लेकिन इस बार रणवीर का न्यूड होना लोगों को काफी हद तक नाराज कर गया है। रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें एक मैगजीन ने अपने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर की हैं।

वैसे रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराने का हौसला तो दिखाया लेकिन यहां तो दांव ही उल्टा पड़ गया और उनके फैंस नाराज हो गए। फोटोशूट में रणवीर न्यूड होकर (Ranveer Singh nude photoshoot) जमीन पर लेटकर पोज दे रहे हैं।

उनकी तस्वीरें देखकर एक यूजर ने लिखते है, ‘पैसों के लिए कितना और…’, वहीं एक अन्य ने कमेंट है, ‘क्या दीपिका ने बिना कपड़ों के ही घर से बाहर निकाल दिया?’, एक यूजर ने कह दिया इतना भी आर्टिस्ट नहीं बनना था। वहीं कुछ यूजर्स ने रणवीर की फोटो की जमकर तारीफ भी की है। रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी रोहित शेट्टी के साथ ‘सर्कस’ है। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े हैं। इस साल क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगे। रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 11 फरवरी 2023 रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

Smina Sumra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *