66 साल की एक्ट्रेस ने शॉर्ट स्कर्ट में दिए पोज, यूजर्स बोले ये तो…

Smina Sumra
3 Min Read
Panchayat 4 Star Cast Photoshoot

Panchayat 4 Star Cast Photoshoot: इन दिनों जमाना ओटीटी प्लेटफॉर्म का है और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस समय ऐसी ही एक वेब सीरीज की चर्चा हो रही है और वो है पंचायत की चौथी सीरीज। सीरीज के हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें खूब प्यार देते हैं। इन सबके बीच पंचायत 4 की पूरी स्टारकास्ट पिकलबॉल खेलती नजर आई और सभी कलाकारों ने शानदार फोटोशूट भी कराया। लेकिन इन सबके बीच 66 साल की नीना गुप्ता उर्फ मंजू देवी का लुक सभी का दिल जीत रहा है…

चैनल ने शेयर किया Panchayat 4 Star Cast Photoshoot

पंचायत-4 की स्टारकास्ट का यह फोटोशूट चैनल ने शेयर किया है और इन सभी सितारों ने देसी लुक को छोड़ स्टाइलिश टेनिस इंस्पायर्ड आउटफिट्स पहने हैं। फुलेरा गांव की पूर्व प्रधान यानी मंजू देवी ने भी शॉर्ट स्कर्ट पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया। इस लुक को देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गईं।

नीना गुप्ता के लुक पर फैन्स

Panchayat 4 Star Cast Photoshoot
Panchayat 4 Star Cast Photoshoot

नीना गुप्ता के इस लुक पर फैन्स लाइक और कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मंजू देवी सबसे खूबसूरत हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसके सामने रिंकी भी फेल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटोशूट ( Panchayat 4 Star Cast Photoshoot) में मंजू देवी यानी नीना गुप्ता के अलावा जितेंद्र कुमार, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक भी स्टाइलिश लुक में फैंस को अट्रैक्ट कर रहे हैं। इन सभी ने विंटेज स्टाइल, एथलेटिक कपड़े, स्वेटबैंड, वाइजर और रैकेट के साथ डिफरेंट लुक कैरी किया।

24 जून को रिलीज हुई थी Panchayat 4

पंचायत सीजन चार की बात करें तो यह फिल्म 24 जून को रिलीज हुई थी और सीरीज में हमेशा की तरह चुनाव का माहौल देखने को मिला और इसका अंत बनराकस की पत्नी की जीत के साथ होता है। अब फैंस को सीरीज के पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सीजन पांच में क्रांति देवी का रोल देखने को मिलेगा, तो इसमें कोई शक नहीं कि यह सीजन भी दिलचस्प होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *