Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड के पावर कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। यह जोड़ी हाल ही में कपल शर्मा के शो में नज़र आई थी। इस दौरान राघव ने इशारा किया था कि वह जल्द ही फैन्स को खुशखबरी देंगे। अब राघव और परी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
राघव और परी ने दी खुशखबरी
राघव और परी (Parineeti Chopra Announce Pregnancy) ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी है। इस कपल ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने नन्हे मेहमान के आने की खबर के साथ एक खूबसूरत केक भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक खूबसूरत केक देखा जा सकता है जिस पर लिखा है “1+1=3” और बच्चे के पैरों के निशान भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर है??? बेहद धन्य।”
2023 में हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं। इस कपल ने साल 2023 में शादी की है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नज़र आए थे। इस दौरान राघव ने Parineeti Chopra की प्रेग्नेंसी का इशारा करते हुए कहा कि हम जल्द ही खुशखबरी शेयर करेंगे। आखिरकार इस कपल ने अपने फैन्स को खुशखबरी दे ही दी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
सेलेब्स ने कपल को दी बधाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। जैसे ही Parineeti Chopra और राघव ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

