बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। परिणीति अपने कई इंटरव्यू में बता चुकीं हैं कि वो कभी भी हिरोइन नहीं बनना चाहता थीं। परिणीति एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, पर नियति तो कुछ और ही मंजूर था। फिल्म इंडस्ट्री को एक खुशमिजाज बेहतरीन एक्ट्रेस मिलने को थी।
परिणीति बचपन में बेहद क्यूट थीं ये उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों को देख कर अंदाजा हो जाता है। आइए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनकी कुछ प्यारी सी फोटोज।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों से फैंस का दिल खुश कर देती हैं। ये तस्वीर उन्होंने फादर्स डे के मौके पर शेयर की थी। फोटो में वो अपने पापा के साथ नजर आ रहीं हैं। क्यूट सी परिणीति अपने पापा के साथ बहुत कूल लग रहीं हैं।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा केवल अपनी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ थ्रोबैक फोटोज शेयर करतीं हैं। ये तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर साझा की थी। जिसमें वो उन्हें अपनी गोद में लिए बैठी हैं।
View this post on Instagram
एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में बताया था कि “लोग उन्हें अक्सर उनके पापा की कॉपी कहा करते हैं।” ये बात उनकी तस्वीरों को देखकर सच भी साबित होती हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने हाल ही में मालदीव्स के अपने वकैशन के फोटोज और वीडियो शेयर किए। पीले कलर की मोनोकनी पहने परिणीति किसी जल परी की तरह नजर आ रहीं थीं।
View this post on Instagram
परिणीति इस ट्रिप पर अपने भाई के साथ पहुंचीं थीं इस दौरान दोनों से स्कूबा डाइविंग जैसी रोमांचक स्पोर्ट्स को इंजॉय किया।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर नजर आए थे। फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए परिणीति को काफी सराहा गया था। फिलहाल तो ये प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स के लिए भी खबरों में छाई रहतीं हैं।

