Philippines Free Visa Entry For Indians: हनीमून मनाने वालों के लिए पसंदीदा गंतव्य माने जाने वाले फिलीपींस में जाने के लिए अब वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। नई दिल्ली स्थित फिलीपीन दूतावास ने कहा कि इस कदम से अब फिलीपींस जाने वाले भारतीय पर्यटकों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्योंकि, देश अपनी मौजूदा ई-वीज़ा प्रणाली के अलावा दो नए Philippines Free Visa Entry विकल्प भी प्रदान कर रहा है।
वीज़ा-मुक्त व्यवस्था के तहत लोगों को केवल पर्यटन के उद्देश्य से ही फिलीपींस की यात्रा करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए वीज़ा ई-वीज़ा प्रणाली के माध्यम से प्राप्त करना होगा।
14 दिनों तक Philippines Free Visa Entry
भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलीपींस में 14 दिनों के लिए Philippines Free Visa एंट्री मिलेगी। इसे किसी अन्य वीज़ा में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। प्रवेश सभी प्रमुख हवाई अड्डों, बंदरगाहों और क्रूज़ टर्मिनलों के माध्यम से 14 दिनों के लिए उपलब्ध होगा।
Philippines Free Visa Entry के लिए आवश्यक दस्तावेज

यात्रा की तिथि के बाद पासपोर्ट कम से कम छह महीने तक वैध होना चाहिए। फिलीपींस में रहने के लिए होटल बुकिंग का प्रमाण, दस्तावेज और फ्लाइट टिकट होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने गुपचुप कर ली शादी, छात्रों को बुलाया डिनर पर: लोग सर्च कर रहे Khan Sir Wife
इन लोगों को मिलेगा 30 दिन का Philippines Free Visa
ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, शेंगेन के वीजा रखने वाले भारतीयों को फिलीपींस के लिए 30 दिन का मुफ्त वीजा (Philippines Free Visa) मिलेगा। हालाँकि, उन पर भी कुछ शर्तें लागू होती हैं। उनके पास वापसी टिकट, फिलीपींस में अच्छा इमीग्रेशन रिकॉर्ड तथा AJACSUK का वैध वीज़ा होना चाहिए।
फिलीपींस में 100 रुपए का मूल्य
Philippines Free Visa Entry के लिए आपको भारतीय करेंसी रुपए को पेसो में बदलना होगा। वहां 58 पेसो हमारे देश के 100 रुपए के बराबर है। भारतीय मुद्रा का मूल्य पेसो से अधिक है। 1 पेसो के मुकाबले रुपए का मूल्य 1.75 है।

