इलेक्ट्रिक कार रखने वालों को होगा बड़ा फायदा, सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला

Smina Sumra
2 Min Read
PM E-Drive EV Charging Stations

PM E-Drive EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक कार चलाने वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से अच्छी खबर आ रही है। केंद्र सरकार अब देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत ईवी चार्जिंग ग्रिड बनाने की दिशा में काम कर रही है।

क्या है PM E-Drive EV Charging Stations 

PM E-Drive EV Charging Stations
PM E-Drive EV Charging Stations

इस दिशा में सरकार एक सुपर ऐप भी विकसित करने जा रही है जो ईवी चार्जिंग से संबंधित सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में मांग एकत्रीकरण के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। बीएचईएल इस संपूर्ण परियोजना का समन्वित तरीके से प्रबंधन करेगा।

 एक ही जगह पर मल्टिपल फैसेलिटीज 

PM E-Drive EV Charging Stations
PM E-Drive EV Charging Stations

इस सुपर ऐप (PM E-Drive EV Charging Stations) के जरिए यूजर्स को एक ही जगह पर को-चार्जिंग स्लॉट बुकिंग, पेमेंट और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। शुरुआत में इस ऐप को 72,000 चार्जिंग स्टेशनों से जोड़ा जाएगा और आगे चलकर इसे देश भर के सभी चार्जिंग स्टेशनों से जोड़ने की योजना है।

ग्रीन जॉब्स और इंडस्ट्री को मोटिवेशन 

यह पहल न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देगी बल्कि चार्जिंग बुनियादी ढांचे को भी एक नया आयाम देगी, जिससे EV Cars युजर्स की सुविधा और विश्वास भी बढ़ेगा।

यह योजना न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देगी, बल्कि देश में नई इंडस्ट्री और ग्रीन जॉब्स भी तैयार करेगी।”

PM E-Drive Scheme का उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाना, ट्रांसपोर्ट से होने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल घरेलू EV मैन्युफैक्चरिंग को मोटिवेट करते हुए नेशनल लेवल पर EV-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *