Priyanka Chopra and Akshay Kumar affair: बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार के प्रेम प्रसंग के चर्चे हो रहे थे। शुरुआत में दोनों कई फिल्मों में साथ नज़र आए। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। फिल्म ‘अंदाज़’ के बाद फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने दोनों को साथ लाने की कोशिश की, लेकिन यह नाकाम रहा, जिसका उन्हें अफसोस है। अचानक उन्हें अपनी एक फिल्म की कास्टिंग बदलनी पड़ी।
Akshay Kumar की निजी जिंदगी पर बुरा असर

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अक्षय ने उनकी फिल्म ‘बरसात’ बीच में ही छोड़ दी थी क्योंकि प्रियंका के साथ अफेयर का असर उनकी निजी जिंदगी पर बुरा पड़ा था। सुनील दर्शन ने कहा, “अंदाज़ के हिट होने के बाद हमने फौरन ही बरसात पर काम करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म (Priyanka Chopra and Akshay Kumar ) में भी लव ट्रायंगल एंगल ही होता। इसकी कहानी अलग होती। हमने अक्षय को मेल लीड के तौर पर कास्ट किया था। लेकिन डेट्स की दिक्कत के चलते इसकी शूटिंग कुछ समय के लिए टाल दी गई। इसी फिल्म में मैंने प्रियंका को भी कास्ट किया था लेकिन उन्हें भी अपने एक इंटरनेशनल शो के लिए बाहर जाना था, जिसकी वजह से मुझे शूटिंग तीन महीने के लिए टालनी पड़ी।”
अक्षय और प्रियंका का अफेयर
सुनील दर्शन का कहना है कि अक्षय और प्रियंका ( Priyanka Chopra and Akshay Kumar affair) ने फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना शूट किया था। लेकिन फिर एक्टर की निजी जिंदगी में परेशानियां पैदा हो गईं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म निर्माता से बात की। सुनील दर्शन ने कहा, ‘अक्षय ने मुझे फिल्म के सेट पर बुलाया और बताया कि कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं। जिससे उनकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है।’ सुनील दर्शन ने आगे बताया कि अक्षय ने फिल्म निर्माता से यह भी कहा था कि वह प्रियंका के साथ काम नहीं कर सकते। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को इस अफेयर के बारे में पता चल गया था। हालांकि, अक्षय के इस फैसले के बाद सुनील और अक्षय के रिश्ते कभी खराब नहीं हुए। दोनों ने साथ में 7 फिल्मों में काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

