प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी, रोमांटिक वीडियो आया सामना

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस मनोरंजन जगत के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इस बात का सबूत वह दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया पर देते हुए नजर आते हैं।

प्रियंका और निक 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे और अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है। निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है, जिसे देखकर दोनों को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।

Priyanka-chopra-and-nick-jonas
Priyanka-chopra-and-nick-jonas

दरअसल निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। इसके अलावा वीडियो में कमरे की खूबसूरत सजावट भी साफ नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

प्रियंका के सामने एक टेबल है, जिस पर कैंडल और फूल रखे हुए हैं। इसके अलावा, कमरे में आसपास कैंडल लगी हुई हैं और फूलों से सजावट की हुई है। इस वीडियो में निक अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौके को दोनों ने काफी एंजॉय किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल।’

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खूबसूरत समय की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है… ‘मैरिड यू।’ साथ ही दीवार पर लिखा है… ‘हमेशा और हमेशा के लिए।’ इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘सपने को जीना।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शाही रचाई थी। दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय तक हुई थी ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *