बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया।
इस इवेंट में प्रियंका अपने सास-ससुर, मां मधु चोपड़ा और अन्य फैमिली मेंबर के साथ शामिल हुई, लेकिन किसी वजह से उनके पति निक जोनास इस इवेंट में शामिल नहीं हुए।
वहीं अब देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे सास-ससुर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की लेकिन इस बात का दुख भी जताया कि वे अपने पति को मिस कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट की फोटोज शेयर कर लिखा- मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं।
मेरे साथ इस अद्भुत पल का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं इसमें से कुछ भी नहीं कर पाऊंगा। आभारी। इसके साथ ही उन्होंने पति निक जोनास को टैग करते हुए लिखा- मिस यूं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी सास डेनिस जोनास और ससुर केविन जोनास के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है। तीनों ही इस दौरान काफी खुश दिख रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर की ड्रेस की में नजर रही हैं। इस दौरान उनके बाल खुले हैं और जमकर मस्ती करती दिख रही है। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुर केविन जोनास के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आई। वहीं उनकी सास भी पोज मारती दिखी। बता दें द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आ रही है। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम सती है। यह नाम भारतीय माइथोलॉजी के जुड़ा है। हॉलीवुड में देसी गर्ल ने अपने कदम साल 2017 में फिल्म बेवॉच से रखे थे।
इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था और ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद अ किड लाइक जेक, इज इंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज और द वाइट टाइगर जैसी फिल्मों में वो अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।