बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं।

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट से पति निक जोनस का सरनेम हटाया था। तो वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़क गई हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें ‘निक जोनस की पत्नी’ कहकर संबोधित किया गया था।

एक्ट्रेस ने पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है।

प्रियंका ने इंस्टा पर लिखा है, ‘काफी इंटरेस्टिंग बात है कि मैं दुनिया के सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी को प्रमोट कर रही हूं और मुझे आज भी किसी की वाइफ के तौर पर दिया जा रहा है।

इसके अलावा किसी न्यूज़ का एक और स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा है-, ‘प्लीज़ बताइए कि ये अब भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपने बायो में IMDB लिंक ऐड करना चाहिए?’ इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हसबैंड निक को भी टैग किया है।

मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं। लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल कर लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था। बता दें अपनी फिल्म ‘The Matrix: Resurrections’ के प्रमोशनल इवेंट पर प्रियंका काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं।

