एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनास सरोगेसी की मदद से पैरेंट्स बन गए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने खुद शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। हालांकि, एक्ट्रेस को बेटा हुआ है या बेटी इस बात की जानकारी उन्होंने पोस्ट में नहीं दी है। US की वेब साइट यूएस वीकली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका बेटी की मां बनी हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा के बेबी को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही है।
12 हफ्ते पहले मां बनी हैं प्रियंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के घर पैदा हुई बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया है। मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है। जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे। कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी।
इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था। ताकि वो बच्चे के पैदा होने के बाद मदरहुड को एंजॉय कर सके। प्रियंका ने बच्चे के दुनिया में आने के 1 हफ्ते बाद गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है। बता दें पेरेंट्स बनने के बाद जोनस और चोपड़ा परिवार में खुशी का महौल बना हुआ है। इतना ही नहीं निक और प्रियंका भी काफी खुश है।
क्यों लिया सरोगेसी का सहारा
रिपोर्ट में एक सोर्स के मुताबिक लिखा गया है कि प्रियंका को कोई फर्टिलिटी इश्यू नहीं है जो उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक रहा हो, लेकिन वह अब 39 साल की हो गई है, इसलिए यह आसान नहीं है। उनके बिजी शेड्यूल भी इसका एक कारण है इसलिए कुछ समय पहले उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया।बता दे की शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किए जा रहे थे।
प्रियंका का वर्कफ़्रंट
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास जिम स्ट्रॉस की ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ड्रामा सीरीज ‘सिटाडेल’ समेत कई प्रोजेक्ट हैं। प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग भी शुरू करेंगी।