भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर राहुल चाहर और ईशानी का तलाक, शादी की सालगिरह से पहले……. 

Smina Sumra
3 Min Read
Rahul Chahar-Ishani Johar Divorce

Rahul Chahar-Ishani Johar Divorce News: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल चाहर के निजी जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जोहर का वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और अब उनका कानूनी रूप से तलाक हो चुका है। राहुल चाहर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है। Rahul Chahar-Ishani Johar  की शादी को मार्च में चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने तलाक ले लिया है।

राहुल चाहर का इंस्टाग्राम पोस्ट

राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, “उन्होंने समझदारी से अलग होने का फैसला किया है। सालों तक साथ रहने के बाद, अब वे अपनी-अपनी जीवन यात्राएं अलग-अलग तय करेंगे।”

अपने पोस्ट में राहुल चाहर ने बीते समय को सीखने और आत्मनिरीक्षण का दौर बताया। उन्होंने कहा, “पिछले 15 महीनों में अदालत के चक्कर लगाते हुए उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई की शक्ति को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामला सुलझ गया है और उनके जीवन का यह चरण समाप्त हो गया है।”

उन्होंने लिखा, “मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूँ। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। मैं अब पहले से कहीं अधिक समझदार, आत्म-जागरूक और अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट हूँ।”

अपने मेसेज के अंत में उन्होंने इसे अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, ‘अब से वे आत्मसम्मान, शांति और अच्छे निर्णयों के आधार पर अपना जीवन आगे बढ़ाएंगे। वे बिना किसी कड़वाहट के, एक नई शुरुआत के ज्ञान, गरिमा और साहस के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’

2022 में Rahul Chahar-Ishani Johar की हुई थी शादी 

गौरतलब है कि Rahul Chahar-Ishani Johar लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और फिर 9 मार्च 2022 को गोवा में धूमधाम से शादी की। यह खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत के फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं। राहुल ने अपने पोस्ट में अनुरोध किया है कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का ध्यान रखा जाए। राहुल चाहर फिलहाल भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय हैं, लेकिन निजी जीवन में आए इस मोड़ से उनके फैंस निराश हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *