पहली फिल्म हिट फिर भी पर्दे से गायब हो गए Rahul रॉय – अब क्या हुआ हैं उनको कहा गए

Ranjana Pandey
3 Min Read

राहुल रॉय ने आते ही बॉलीवुड में बड़ी धमाका किया था. उनकी पहली फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉबस्टर साबित हुई और राहुल रातों- रात सुपरस्टार बन गए लेकिन ताबड़तोड़ फिल्मों के ऑफर्स के बीच वो पर्दे से अचानक गायब हो गए.राहुल को आज भी फिल्मों में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. जानिए आज ये अभिनेता कहां हैं और आने वाले समय में वो पर्दे पर नजर आएंगे या नहीं.

1. पहली फिल्म ने ही किया धमाका 

राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और ये फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. फिल्म के गानों से लेकर राहुल के अंदाज तक के आज भी लोग दीवाने हैं.

2. कॉलेज में ही की मॉडलिंग 

जब राहुल ने अपनी पहली की थी तब वो 22 साल के था और उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था वो इतने बड़े स्टार बन जाएंगे. फिल्मों में आने से पहले राहुल ने अपने कॉलेज की पढा़ई दिल्ली में पूरी की. उन्होंने कॉलेज टाइम पर ही मॉडलिंग भी करनी शुरू कर दी थी.

3. हो गए थे गायब 

महेश भट्ट ने राहुल रॉय की एक तस्वीर देखकर उन्हें ‘आशिकी’ में साइन किया था. राहुल की पहली फिल्म तो सुपर- डुपर हिट रही लेकिन इसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली. एक वक्त तो ऐसा भी आया जब वो जिसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए.

4. बिग बॉस में ली एंट्री 

बताया जाता है कि जब फिल्में नहीं मिलीं तो साल 2006 में राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री ली. उन्होंने ये शो जीत भी लिया.

5. इन दिनों क्या कर रहे राहुल 

2011 में अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस से उन्होंने ‘एलान’ टाइटल से भोजपुरी फिल्म बनाई थी. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इन दिनों राहुल रॉय डायरेक्टर नितिन गुप्ता की फिल्म ‘वेलकम टू रशिया’ बना रहे हैं.

 

6. ब्रेन स्ट्रोक से जीती जंग 

राहुल रॉय बीते साल नवंबर में कारगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे जिससे वो जंग जीतकर निकले और आज हेल्दी लाइफ स्टाइल जीते हैं. राहुल सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी जागरुकता फैलाते नजर आ जाते हैं.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *