”भट्ट फैमिली” संग रणबीर और नीतू कपूर ने एंजॉय किया क्रिसमस डिनर, मां और बहन संग पोज देती स्टाइलिश दिखीं आलिया

Ranjana Pandey
2 Min Read

बॉलीवुड सेलेब्स अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपने दोस्तों और करीबियों के साथ टाइम स्पैंड करना कभी नहीं भूलते। खासकर किसी त्योहार को यादगार बनाने में तो कतई पीछे नहीं रहते।

इन दिनों जब देश-विदेश में क्रिसमस के त्योहार की धूम मची हुई है, तो बॉलीवुड स्टार्स भी इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है।

बीती रात एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, सास नीतू कपूर और बहन शहीन भट्ट के साथ जश्न मनाते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं।

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर प्री क्रिसमस के मौके पर अपनी फैमिली संग देर रात सिटी में डिनर पर निकले, जहां उनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं।

इसके अलावा स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।

लुक की बात करें तो इस दौरान रणबीर कपूर व्हाइट टी के साथ ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट में डेशिंग दिखाई दिए। नीतू कपूर भी ऑल ब्लैक लुक कैरी करते हुए बेटे के साथ पोज देती नजर आईं।

वहीं आलिया ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में क्रिसमस वाइब्स देती नजर आईं। उनकी बहन शाहीन भी ग्रीन आउटफिट में कमाल दिखाई दी। इस दौरान दोनों अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती हुई मां सोनी राजदान के साथ पोज देती नजर आईं।

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के परिवारों में गेट-टुगेदर और पार्टियों में शामिल होते देखा जाता है। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *