शॉर्ट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची रश्मिका मंदाना, ‘Oops Moment’ का हुई शिकार

Shilpi Soni
2 Min Read

बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी स्टार रश्मिका मंदाना अपने हॉट लुक के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन कई बार अपने फैशन के चक्कर में उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। रश्मिका के साथ एक इवेंट में ऐसा ही कुछ हुआ था, जहां वो इतनी छोटी ड्रेस पहनकर पहुंची कि उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होने पड़ा। इस दौरान वो अपने छोटी ड्रेस को बार-बार नीचे की ओर खींचती हुई भी दिखाई दी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी वो अपनी लाज नहीं बचा पाई। हालांकि एक्ट्रेस का यह इंटरव्यू कुछ महीने पहले का है, लेकिन अब वह लगातार चर्चा में बनी हुई है।

शॉर्ट ड्रेस के कारण उठानी पड़ी शर्मिंदगी

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में रश्मिका येलो कलर की शर्ट लुक स्टाइल शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं थी। इस ड्रेस में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वो इवेंट में बार-बार अपनी ड्रेस को ठीक करते हुए दिखाई दीं। रश्मिका सोफे पर बैठी हुई थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पैरों की पॉजिशन को बदला तो वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। रश्मिका को जमकर ट्रोल भी किया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी नई फिल्म ‘पुष्पा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन  के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे बहुत पसंद किया।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं मेकर्स ने दूसरे पार्ट को साल 2022 में रिलीज करने का प्लान बनाया है। चूंकि यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुंबई में भी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *