Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding : दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय और चर्चित जोड़ी है विजय देवरकोंडाऔर रश्मिका मंदाना। इस कपल की सगाई की घोषणा अक्टूबर 2025 में की गई थी। बेहद सिक्रेट एंगेजमेंट के बाद, इस कपल ने अगले साल शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने शादी की तारीख और जगह का खुलासा हो चुका है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों सितारे जल्द ही उदयपुर के महल में शादी के बंधन में बंधेंगे।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding
विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी, 2026 को होने वाली है। इस शाही शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना गया है। शादी का समारोह उदयपुर के एक बेहद आलीशान और ऐतिहासिक महल में होगा। विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया है। इसलिए, शादी समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे। अपनी सगाई की चर्चाओं की तरह ही, शादी को भी बेहद गुप्त रखा जा रहा है।
‘रील लाइफ’ से ‘रियल लाइफ’ पार्टनर
‘रील लाइफ’ से ‘रियल लाइफ’ पार्टनर बने विजय और रश्मिका ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फैंस चाहते थे कि वे असल जिंदगी में भी शादी कर लें। हालांकि इस कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के एक इवेंट में विजय को रश्मिका का हाथ प्यार से चूमते हुए देखा गया था।
विजय और रश्मिका (Rashmika and Vijay wedding) के बीच सात साल का उम्र का अंतर है। विजय रश्मिका से सात साल बड़े हैं। रश्मिका की उम्र फिलहाल 29 साल है, जबकि विजय की उम्र 36 साल है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding ) से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने न तो हां कहा और न ही ना। एक्ट्रेस ने कहा, “सही समय आने पर सबको पता चल जाएगा।”

