सोशल मीडिया पर उड़ी बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाह, फैंस ने करण सिंह ग्रोवर से पूछे ये सवाल

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार कलाकार बिपाशा बासु जल्द एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद कुछ दिनों पहले ही फैंस को दी थी। इसके बाद से बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओ में बनी हुई है। उनको लेकर एक अफवाह तेजी से फैल रही है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

बिपाशा बसु की ये फोटो हुई वायरल, फैन्स ने प्रेग्नेंसी को लेकर पूछे सवाल

आपको बता दें कि बिपाशा बासु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ घर से बाहर निकली थीं। इस दौरान बिपाशा बसु को ओवरसाइज ड्रेस में देख एक अफवाह उड़ने लगी, जिसे कई लोग सच मान बैठे है।

क्या है अफवाह

सोशल मीडिया पर उड़ी Bipasha Basu की प्रेग्नेंसी की अफवाह, फैंस ने Karan Singh Grover से पूछे ये सवाल

बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद से ही दोनों के फैंस घर में नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ रही है कि अभिनेत्री बिपाशा  प्रेग्नेंट है। मामला कल रात का है जब बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और परिवार के साथ डिनर के लिए घर से बाहर निकलीं। इसके बाद बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियों में करण सिंह ग्रोवर ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे जींस के दिख रहे है, तो वहीं बिपाशा बसु ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बिपाशा को इस ड्रेस में देखने के बाद उनके  फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है कि जब बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनमें उनकी प्रेग्नेंसी का दावा किया गया था लेकिन वे तमाम दावे झूठे निकले। पिछली बार प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने पर बिपाशा ने कहा था कि वे फेमिली बड़ी करने के बारे में फिलहाल नहीं सोच रही है।

बिपाशा जल्द ही करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी

बिपाशा बसु अभी कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वो इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने के करने जा रही है। आपको बता दें कि बिपाशा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी अभी तक की आखिरी फिल्म साल 2015 में आई ‘अलोन’ थी। इस मूवी में बिपासा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लीड रोल में नजर आई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *