यह जश्न मनाने का समय नहीं : सलमान ने रद्द किया अपना कार्यक्रम, कहा ……

Smina Sumra
2 Min Read

Ahmedabad plane crash : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है। सुपरस्टार को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनना था, लेकिन अब विमान हादसे के बाद उन्होंने इवेंट आयोजकों से सलाह मशविरा कर इसे टालने का फैसला किया है।

Ahmedabad plane crash पर सलमान खान का फैसला

Salman Khan Sikandar OTT Release Details
Salman Khan

 

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि ISRL और सलमान खान (Salman Khan on Ahmedabad plane crash ) इस मुश्किल समय में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हमने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि यह जश्न मनाने का समय नहीं है और इसलिए हमने इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और हम उनके लिए प्रार्थना करते हैं। मजबूत बने रहें।

यह भी पढ़ें: मिलिए उस यूट्यूबर से जो विजय माल्या का इंटरव्यू लेने के बाद वायरल हो गया

Ahmedabad plane crash पर सेलिब्रिटी ने जताया दुख

बॉलीवुड कलाकारों ने भी दुख जताया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘एयर इंडिया हादसे से हैरान और दुखी हूं। इस समय बस प्रार्थना कर रहा हूं।’

वहीं सनी देओल ने लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं और अभी भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं सभी के साथ हैं।’

आपको बता दें कि एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *